WI vs SCO: वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप 2023 से बाहर, स्कॉटलैंड ने हराकर किया साल का सबसे बड़ा उलटफेर

West Indies vs Scotland, World Cup Qualifiers: स्कॉटलैंड ने इस साल का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए वेस्टइंडीज को हरा दिया और वर्ल्ड कप से भी बाहर कर दिया। वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में सुपर सिक्स के मैच में स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर इतिहास सच दिया। पहली बार वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 181 रनों के मामूली स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद जवाब में खेलते हुए स्कॉटलैंड ने 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह स्कॉटलैंड की टीम ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया।

west indies vs scotland

स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और वेस्टइंडीज को बैटिंग करने के लिए बुलाया। इसके बाद विंडीज के ओपनर चार्ल्स बिना खाता खोले आउट हुए। उनके बाद आए ब्रूक्स भी बिना खाता खोले चलते बने। यहाँ से वेस्टइंडीज की स्थिति लगातार खराब होती चली गई।

वेस्टइंडीज ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। निचले क्रम से कुछ रन आये। होल्डर ने सबसे ज्यादा 45 और रोमारियो शेफर्ड 36 रन बनाने में सफल रहे। अंत में टीम 181 के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई। यहाँ से स्कॉटलैंड की टीम मजबूत स्थिति में थी। स्कॉटलैंड के लिए ब्रेडन मैकमुलन ने सबसे ज्याद 3 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए स्कॉटलैंड की भी खराब शुरुआत रही। ओपनर मैकब्रिन बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद मैथ्यू क्रॉस और मैकमुलन के बीच शतकीय भागीदारी हुई। मैकमुलन 69 पर चलते बने लेकिन क्रॉस टिके रहे और फिफ्टी के बाद स्कोर आगे बढ़ाते चले गए। जॉर्ज मुनसे 18 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इसका फर्क नहीं पीडीए। अंततः 44वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 3 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच जीत लिया। क्रॉस ने नाबाद 74 और बेरिंगटन ने नाबाद 13 रन बनाए।

पहली बार वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी। 2017 की चैम्पियंस ट्रॉफी में विंडीज नहीं थी और बाद में 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही हुआ था। अब 2023 के वनडे वर्ल्ड कप से भी वेस्टइंडीज बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+