West Indies vs New Zealand: वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड टी20 में कौन जीता, विंडीज के प्रदर्शन ने चौंकाया
West Indies vs New Zealand: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले में मेजबान कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाजों ने नई गेंद के साथ तहलका मचाते हुए वेस्टइंडीज के ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया लेकिन विंडीज ने 6 विकेट पर 164 रन बनाए। न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा।
ओपनर ब्रेंडन किंग से उम्मीदें थीं लेकिन वह 3 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा दूसरे ओपनर एलिक अथांजे भी 16 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। एक और अहम खिलाड़ी अकीम अगस्ट भी 2 के निजी स्कोर पर चलते बने।

जल्दी विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज की टीम को शाई होप ने संभाल लिया। उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई। शाई होप ने 39 गेंदों का सामना करते हुए 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 शानदार छक्के जमाए।
उनके अलावा रोवमैन पॉवेल और रोस्टन चेज ने भी उपयोगी योगदान दिया। दोनों ने क्रमशः 28 और 33 रन बनाए। उनके योगदान की वजह से वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम के लिए जैकब डफी और जैकरी फॉक्स ने सर्वाधिक 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए कीवी टीम 9 विकेट पर 157 रनों के स्कोर तक पहुँच पाई और मुकाबला हार गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने धांसू काम करते हुए कीवी टीम को पटखनी देकर सीरीज में लीड हासिल कर ली। न्यूजीलैंड के लिए निचले क्रम से मिचेल सैंटनर ने अकेले अपना प्रयास किया और फिफ्टी जमाई लेकिन टीम को इससे फायदा नहीं हुआ। सैंटनर ने 28 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली।
वेस्टइंडीज की जीत के हीरो जेडन सील्स और रोस्टन चेज रहे। दोनों ने अपनी धाकड़ गेंदबाजी से कीवी बल्लेबाजों को चित कर दिया। दोनों ही गेंदबाजों ने 3-3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications