IND vs WI: धोनी की टीम CSK से बाहर होते ही खामोश हुआ रहाणे का बल्ला, फैंस ने लिए मजे

Ajinkya Rahane troll on social Media: त्रिनिदाद में खेले जा रहे भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में अजिंक्य रहाणे फ्लॉप रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर रहाणे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था। लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में रन बनाने में असफल रहे हैं।

रहाणे से रनों की उम्मीद: अजिंक्य रहाणे का प्रदर्शन देखकर उन्हें एक बार फिर टीम का उपकप्तान बनाया गया था। भारतीय मैनजमेंट की तरफ से लिया गया यह फैसला गलत साबित हो सकता है। रहाणे लंबे समय से टीम से बाहर थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में उन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे। लेकिन अब एक बार फिर वह संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।

West Indies vs India 1

CSK के लिए किया था कमाल: इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल की चैंपियन बनी थी। अजिंक्य रहाणे भी इस टीम का हिस्सा थे। धोनी की कप्तानी में रहाणे ने चेन्नई के लिए एक अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की थी। रहाणे के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें दोबारा भारतीय टेस्ट टीम में जगह दी गई। रहाणे से टीम को आने वाले मुकाबलों में बड़े रनों की उम्मीद होगी।

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल: अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण सोशल मीडिया पर अजिंक्य रहाणे जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। फैंस रहाणे की कमायाबी के पीछे सीएसके और धोनी का हाथ बता रहे हैं। सीएसके से बाहर होते ही रहाणे अपनी लय खोते दिखाई पड़ रहे हैं। अगर वह इसी तरह फ्लॉप रहे तो भारतीय टीम से एक बार फिर उनकी छुट्टी हो सकती है। भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जता रही है और ऐसे में रहाणे की जगह मिडल ऑर्डर में भी किसी युवा को मौका दिया जा सकता है।

{tweet5}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+