IND vs WI: हार्दिक पंड्या के सामने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बचाने की चुनौती, बस एक हार कर देगी शर्मसार
West Indies vs India 4th T20: भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हराकर खुद को टी-20 सीरीज में जीवीत रखा है। भारत इस सीरीज में अभी 2-1 से पिछड़ी हुई है। लेकिन टीम की कोशिश चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी। वहीं वेस्टइंडीज की टीम 2-1 के स्कोर के साथ सीरीज अपने नाम करने से महज एक जीत दूर है। जबकि भारत को अपने बचे हुए दोनों ही मुकाबले जीतने होंगे।
भारत ने जीता था तीसरा मुकाबला: वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारत ने सिर्फ 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 164 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 83 और तिलक वर्मा ने 49 रन बनाए। पहले दो मैच में आउट ऑफ फॉर्म नजर आए सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार तीसरे मैच में अपनी फॉर्म तलाश ली।

ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर: भारत ने अब तक 4 बार पांच मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया है। भारत ने न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में जीत हासिल क थी। यह भारतीय टीम के लिए पांचवां पांच मैचों की टी-20 सीरीज है। इससे पहले भारत को कभी भी पांच मैचों की सीरीज में हार नहीं मिली है। लेकिन इस बार भारत का यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड दांव पर लगा है। अगर वेस्टइंडीज एक मैच जीत जाती है तो भारत को पहली बार पांच मैच की सीरज में हार झेलनी पड़ सकती है।
रिकॉर्ड बरकरार रखने की कोशिश: भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज को बचे हुए दोनों मुकाबले हराकर इस रिकॉर्ड को ऐसे ही बनाए रखने की कोशिश करेंगे। कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले दो मुकाबलों में काफी गलती की थी। ऐसे में अब उनके द्वारा लिए गए फैसलों पर भी काफी कुछ निर्भर करेगा। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन धमाकेदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वह भारतीय टीम के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications