IND vs WI: अमेरिका के फ्लोरिडा में कैसा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ दिखाना होगा दम

West Indies vs India, 4th T20 Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को खेलना है। वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से आगे है और उसकी कोशिश एक और मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। वहीं तीसरा मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम चौथे और पांचवें मैच को भी जीतना चाहेगी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों में से कौन सी टीम बाजी मारती है।

अमेरिका पहुंचे भारतीय खिलाड़ी: चौथे टी-20 मैच में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी अमेरिका के फ्लोरिडा पहुंच चुके हैं। 12 अगस्त को होने वाला यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो का होगा। ऐसे में भारत को हर हाल में इस मैच को जीतना होगा। अगर भारत इस मैच को जीतने में सफल होती है तो सीरीज 2-2 से बराबरी हो जाएगी और फिर पांचवें मैच को जीतने वाली टीम सरीज पर कब्जा जमा लेगी।

West Indies vs India

जानिए कैसा भारत का रिकॉर्ड: अमेरिका के फ्लोरिडा में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है। साल 2016 से भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई तीन सीरीज के छह मैचों का आयोजन फ्लोरिडा के लाडरहिल में किया गया। इस दौरान भारतीय टीम ने चार मैचों में जीत हासिल की, जबकि एक मुकाबला वेस्टइंडीज की टीम जीतने में सफल रही थी। इन दोनों देशों के बीच यहां खेला गया एक मैच बेनतीजा रहा।

टॉप ऑर्डर चिंता का विषय: शुरुआती तीनों ही मुकाबले में भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके हैं। आईपीएल में गुजरात की तरफ से रनों का अंबार लगाने वाले शुभमन गिल भारत की तरफ से टी-20 मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। ईशान किशन को पहले दो मैचों में मौका देने के बात तीसरे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया, लेकिन वह भी बल्ले से रन बनाने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+