IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज मैच में बने पांच बड़े रिकॉर्ड, इंडिया ने जो किया वो कोई टीम नहीं कर सकी

West Indies vs India, 4th T20 records and stats: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारत को 9 विकेट से जीत मिली। इस विशाल जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में खुद को जीवीत रखा है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज अब दो-दो की बराबरी पर आ गई है। इन दोनों देशों के बीच अब सीरीज का आखिरी मुकाबला फाइनल होगा, जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी।

मैच में बने कई रिकॉर्ड: सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 से बराबरी करने के साथ ही भारत ने इस मुकाबले में कुछ बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में भारत की यह वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत है। इस मैदान पर सबसे अधिक टी-20 मैच जीतने के मामले में भारतीय टीम नंबर वन पर पहुंच गई है। वह इस रिकॉर्ड को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी।

West Indies vs India 1

सबसे बड़ा रन चेज: फ्लोरिडा के इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में इससे पहले इतने बड़े लक्ष्य का पीछा किसी भी टीम ने नहीं किया था। भारत ने 179 रनों का लक्ष्य हासिल कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैदान पर भारत ने 7 मैच खेले हैं और 5 में जीत दर्ज की है। भारत को इस सीरीज का अपना आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेलना है।

165 रन की साझेदारी: यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। दोनों ने पहली बार टी20 में शतकीय साझेदारी की है। भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का जॉइंट रिकॉर्ड है। इससे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टी-20 मैच में 165 रनों की साझेदारी की थी। जिसकी बराबरी यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने कर ली है।

पहली बार हुआ ऐसा: भारतीय टीम ने पहली बार टी-20 मैच में एक विकेट खोकर 150 से अधिक रनों का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। इस मैच में भारत की तरफ से सिर्फ शुभमन गिल का विकेट गिरा। गिल 47 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+