WI vs IND 3rd ODI: क्या बारिश में धुल जाएगा तीसरा वनडे? मैच से पहले जानिए मौसम का हाल
India vs West Indies 3rd ODI, Weather Forecast: रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे मैन खिलाड़ियों को बाहर करना भारतीय टीम के लिए महंगा रहा। दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत को हराकर सीरीज को बराबर कर लिया। अब वेस्टइंडीज और भारत दोनों के लिए सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच करो या मरो वाला बन गया है। तीसरे मैच को जीतने वाली टीम वनडे सीरीज पर अपना कब्जा जमा लेगी।
भारत से वापसी की उम्मीद: दूसरे वनडे में शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम से तीसरे मैच में वापसी की उम्मीद होगी। सीरीज के तीसरे और निर्णायक मैच में रोहित और कोहली की वापसी हो सकती है। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में भी टीम कुछ जरूरी बदलाव कर सकती है। लंबे समय बाद तेज गेंदबाज जयदेव उनदकट को भारतीय टीम के लिए वनडे मैच खेलने का मौका दिया जा सकता है।

जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल: त्रिनिदाद के तारौबा में ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होने वाले इस फाइनल मैच पर बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 1 अगस्त को दिन में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 34ºC रहने की संभावना है। मैच के समय बारिश की 24 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, इशान किशन, रुतुराज गायकवाड़।
वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शिम्रोन हेटमायर, एलिक अथानाजे, रोवमैन पॉवेल, कीसी कार्टी, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोटी, अल्ज़ारी जोसेफ, ओशाने थॉमस, जेडेन सील्स, केविन सिंक्लेयर, डोमिनिक ड्रेक्स। यानिक कैरिया।












Click it and Unblock the Notifications