India vs West Indies 2nd ODI: दूसरे वनडे में ये 3 गेंदबाज बरपाएंगे कहर, ले सकते हैं सबसे ज्यादा विकेट
West Indies vs India, 2nd ODI: वेस्टइंडीज और इंडिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आज दूसरा मुकाबला होना है। रोहित शर्मा एंड कंपनी अगर इस मैच को जीत लेती है तो सीरीज में भारत को 2-0 से बढ़त हासिल हो जाएगी। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला काफी निर्णायक होने वाला है। आइए जानते हैं आज के मैच में कौन तीन खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट चटकाएंगे।
कुलदीप यादव
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार लय में हैं जोकि उन्होंने पहले वनडे में साबित भी कर दिया है। बाएं हाथ के लेग स्पिनर ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और तीन ओवरों में 4/6 के आंकड़े के साथ वापसी की, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। आईसीसी वनडे विश्व कप नजदीक होने के कारण कुलदीप अपनी लय बरकरार रखने की हर संभव कोशिश करेंगे। उम्मीद है कि शनिवार को एक बार फिर वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनेंगे।

रवीन्द्र जडेजा
बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा (Ravindra jadeja) टीम इंडिया के लिए सबसे किफायती गेंदबाजों में से एक रहे हैं। वह कड़ी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। जडेजा ने भी पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे। दूसरे मुकाबले में भी जडेजा से पिछले प्रदर्शन को बरकरार रखने की उम्मीद है।
गुडाकेश मोती
गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) भारत के खिलाफ पहले वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को आउट कर पवेलियन की राह दिखा दी। गुडाकेश से शनिवार को भी वही काम करने की उम्मीद होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज के लिए ये इस सीरीज का अहम मुकाबला है, और टीम वापसी करके सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी।
टीम इंडिया फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज फुल स्क्वाड
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उपकप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक करिहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।












Click it and Unblock the Notifications