ईशान किशन का भाग्यशाली होना हार्दिक के लिए बना दुर्भाग्य, Video में देखें कैसे पांड्या को किस्मत ने दिया धोखा

West Indies vs India, 1st ODI: वेस्टइंडीज के कम स्कोर के खिलाफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को विस्फोटक बल्लेबाजी करने का पूरा मौका दिया गया। खासकर रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों ने खुद को निचले क्रम में रखकर युवा खिलाड़ियों को हाथ खोलने का लाइसेंस दे दिया, लेकिन ईशान किशन को छोड़कर कोई भी इस मौके का फायदा नहीं उठा सका।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने के दौरान एक वाकया देखने को मिला, जब ईशान किशन भाग्यशाली साबित हुए और हार्दिक पंड्या को इसकी कीमत चुकानी पड़ी। दरअसल, यह मामला 14वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला, जब ईशान ने स्पिनर यानिक कारिया की फुलर गेंद को खेलने का फैसला किया था।

West Indies vs India

कारिया की गेंद पर ईशान किशन ने सीधा शॉट खेला, इस दौरान आउट करने के प्रयास में गेंदबाज ने ड्राइव तक लगा दी, लेकिन गेंद हाथ से फिसलकर सीधे नॉन-स्ट्राइकर के स्टंप पर जा लगी। विंडीज़ की ओर से हल्की अपील की गई क्योंकि अधिकांश खिलाड़ियों को लगा कि हार्दिक, जो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर थे, वह वापस पहुंच गए हैं, लेकिन जब अंपायर ने रिव्यू का विकल्प चुना तो हार्दिक को पवेलियन लौटना पड़ा।

बारबाडोस में पांच विकेट से जीत वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की लगातार नौवीं जीत थी। भारत अपना दूसरा एकदिवसीय मैच शनिवार को उसी स्थान, केंसिंग्टन ओवल में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्य कुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार।

ये भी पढ़ें- 'मुझे अहमदाबाद की पिच और...,' वेस्टइंडीज में खराब फॉर्म को लेकर फैंस ने शुभमन गिल को जमकर किया ट्रोल

वेस्टइंडीज टीम फुल स्क्वाड
शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कर‍िहा, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, श‍िमरॉन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशाने थॉमस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+