सनग्लास लगाकर सैम करन ने की बल्लेबाजी, बॉल को सीमा रेखा से बाहर मारकर चौंकाया, देखें वीडियो

Sam Curran: खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट में सनग्लास लगाकर गेंदबाजी और फील्डिंग करते हुए देखा जाता है लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिला है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच वनडे मुकाबले के दौरान इंग्लैंड के बल्लेबाज ने चश्मा पहनकर बल्लेबाजी की।

इंग्लैंड के ऑल राउंडर सैम करन ने सनग्लास लगाकर बल्लेबाजी की और चौका जमाया। इसका वीडियो भी सामने आ गया है। फैन्स इसे देखकर हैरान हुए हैं। क्रिस गेल भी इस तरह कैरेबियन प्रीमियर लीग में सनग्लास लगाकर खेला करते थे।

sam curan

सैम करन ने इस मैच में इंग्लैंड के लिए अहम पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की पारी खेली। कार्स ने भी निचले क्रम से अच्छी बैटिंग करते हुए 31 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया था।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 325 रन के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाये। वह 71 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनके अलावा जैक क्रॉली ने 48 और साल्ट के बल्ले से 45 रनों की पारी देखने को मिली।

जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने यह स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। विंडीज ने 7 गेंद शेष रहते स्कोर बना लिया। शाई होप के बल्ले से धमाकेदार रन देखने को मिले। चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिली। होप ने 4 चौके और 7 बेहतरीन छक्के जड़े।

शाई होप ने 83 गेंदों का सामना करते हुए 109 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 49 रनों की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। पहले ही मुकाबले में जीत हासिल कर वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में बढ़त बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+