WI VS ENG: हैरी ब्रूक की तूफानी पारी, 7 गेंद में जड़ दिए 31 रन, आखिर ओवर में इंग्लैंड को मिली जीत

West Indies vs England, 3rd T20: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने जीत लिया है। लगातार दो मैचों में हार झेलने के बाद तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर खुद को सीरीज में बनाए रखा। इंग्लैंड की तरफ से हैरी ब्रूक ने आखिरी ओवर में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी।

आखिरी ओवर में बनाए 21 रन: इंग्लैंड को इस मुकाबले को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी। वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल गेंदबाजी करने के लिए आए। टी-20 फॉर्मेट में आखिरी ओवर में 21 रन बेहद कम बार बनते हुए देखने को मिला है। हैरी ब्रूक ने आंद्रे रसल के इस ओवर के पांच गेंद पर 24 रन जड़कर इंग्लैंड को इस मुकाबले में जीत दिला दी। उन्होंने इस दौरान एक चौका और तीन छक्का लगाया।

West Indies vs England 1

फिलिप साल्ट ने जड़ा शतक: तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट को कर 222 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से निकोलस पूरन ने 45 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान रोवमैन पॉवेल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में 49 रन बनाए। 222 रनों का पीछा करते हुए इंग्लैंड की तरफ से फिलिप साल्ट ने 56 गेंद पर नाबाद 109 रनों की पारी खेली। इसके अलावा हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए मैच विनिंग पारी खेली।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शाई होप, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर, गुडाकेश मोती, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, टाइमल मिल्स, रीस टॉपले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+