IPL 2024: दिलचस्प है LSG के उपकप्तान की लव स्टोरी, 6 साल डेट करने के बाद की शादी, हैरान कर देगी सैलरी

आईपीएल (IPL) का शेड्यूल जारी हो चुका है, जिसका पहला मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। आईपीएल का एक्शन शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के नए उपकप्तान निकोलस पूरन के रिकॉर्ड, आईपीएल सैलरी और उनकी लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 62 मैच खेले हैं और 27.02 की औसत के साथ 1270 रन बनाए हैं। उन्होंने 6 अर्धशतक भी लगाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट आईपीएल स्कोर 77 रन है। निकोलस पूरन ने अपने करियर में 78 चौके और 91 छक्के लगाए हैं। आईपीएल 2024 में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 16.00 करोड़ रुपये में निकोलस पूरन की सेवाएं हासिल कीं।

Nicholas Pooran s Wife Kathrina Miguel

दिलचस्प है निकोलस पूरन की लव लाइफ
निकोलस पूरन के क्रिकेट करियर की तरह ही उनकी लव लाइफ भी हिट रही है। निकोलस पूरन का हर फैन उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में हमेशा दिलचस्पी दिखाता है। ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि निकोलस पूरन की जिंदगी का प्यार कौन है और वह क्या करती हैं।

कैथरीना मिगुएल से कब हुई निकोलस पूरन की मुलाकात
निकोलस पूरन और कैथिना मिगुएल एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं, लेकिन कुछ सालों के बाद उन्हें एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का एहसास हुआ और 2014 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों एक-दूसरे से पागलों की तरह प्यार करने लगे और जिंदगी के हर मोड़ पर एक-दूसरे का साथ दिया। कैथरीना ही वह महिला थीं जिन्होंने निकोलस के अब तक के सबसे कठिन समय में उनका साथ दिया था।

कैथरीना और निकोलस ने 2021 में की शादी
कैथरीना मिगुएल अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन की पत्नी हैं। निकोलस पूरन और कैथरीना दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में थे। निकोलस ने 6 साल तक मिगुएल कैथरीन को डेट करने के बाद साल 2020 में सगाई और अगले ही साल 2021 में उन्होंने शादी कर ली। कैथरीना मिगुएल ने कठिन समय में भी निकोलर पूरन का हाथ नहीं छोड़ा, जब वह एक खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। दोनों दुनिया भर में उनके लाखों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा हैं।

हर उतार-चढ़ाव में दिया साथ
खूबसूरत जोड़ी कैथरीना मिगुएल और निकोलस पूरन की सगाई 18 नवंबर 2020 को हुई। कैथरीना मिगुएल को एलिसा मिगुएल के नाम से भी जाना जाता है। निकोलस पूरन की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया था जब उनके पास कुछ भी नहीं था लेकिन उस कठिन परिस्थिति में भी कैथरीना ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा और हर उतार-चढ़ाव में उनका साथ दिया।

एक बच्ची के माता-पिता हैं दोनों
29 जनवरी 2023 को, वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन और उनकी पत्नी कैथरीना मिगुएल की एक बेटी हुई, जिसका नाम उन्होंने अलायरा रखा।

निकोलस पूरन के आंकड़े
जैसा कि ऊपर बताया गया है, निकोलस पूरन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 62 मैच खेले हैं और 27.02 की औसत के साथ 1270 रन बनाए हैं। फ्रेंचाइजी-आधारित टूर्नामेंट में निकोलस पूरन का स्ट्राइक-रेट 156.79 है और वह विशेष रूप से डेथ ओवरों में अपनी हिटिंग क्षमताओं से बहुत घातक हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+