ENG vs WI: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने निकाला इंग्लैंड का धुआं, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दिया करारा जवाब
England vs West Indies: ट्रेंट ब्रिज में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी धाकड़ बैटिंग से इंग्लैंड को करारा जवाब दिया है। इंग्लैंड के स्कोर को पार करते हुए विंडीज ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली। वेस्टइंडीज के सभी बल्लेबाजों ने अपनी टीम को उपयोगी योगदान दिया।
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 416 रनों का स्कोर खड़ा किया था। ओली पॉप के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली थी। इसके बाद वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मोर्चा संभाला और पहली पारी में इंग्लिश टीम के स्कोर को पीछे छोड़ लीड हासिल कर ली।

विंडीज के ओपनर बल्लेबाज मिकाइल लुईस और ब्रैथवेट ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। इसके बाद लुईस 21 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से ब्रैथवेट 48 और मैकेंजी 11 रन बनाकर आउट हो गए थे और टीम की स्थिति खराब हो गई।
एलिक अथान्जे और कैवम हॉज ने मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों का बखूबी सामना किया और स्कोर भी आगे बढाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए एक बड़ी शतकीय भागीदारी देखने को मिली। अथान्जे 82 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन हॉज अपना शतक पूरा करने में सफल रहे।
हॉज 120 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से जोशुआ डी सिल्वा ने धमाका करते हुए 82 रनों की पारी खेल इंग्लिश गेंदबाजों को करारा जवाब दिया। जोशुआ नाबाद रहे। उन्होंने अंतिम विकेट के लिए शमार जोसेफ के साथ मिलकर 71 रनों की भागीदारी की और विंडीज का स्कोर 457 रनों के कुल स्कोर पर पहुंचाते हुए लीड हासिल कर ली।
क्रिस वोक्स इंग्लैंड की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज रहे। उनके खाते में कुल 4 विकेट आए।
उनके अलावा एटकिंसन और शोएब बशीर को भी 2-2 विकेट मिले। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने जैक क्रॉ ली का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह 3 रन बना पाए लेकिन बाद में बेन डकेट और ओली पॉप ने शतकीय भागीदारी की।












Click it and Unblock the Notifications