वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दिखाया वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता, दमदार प्रदर्शन कर बनाई सेमीफाइनल में जगह

England Women vs West Indies Women, 20th Match: महिला टी 20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने सभी को चौंकते हुए इंग्लैंड को पटखनी देने का काम किया। इस हार से पहले इंग्लैंड को महिला टीम ग्रुप बी में टॉप पर चल रही थी। लेकिन इस हार के साथ ही अब इंग्लैंड भी बाहर हो गई है। इंग्लैंड से पहले भारत और पाकिस्तान जैसी टीमें भी टी 20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

वेस्टइंडीज को मिली सेमीफाइनल में एंट्री

वेस्टइंडीज की टीम ने चार में से तीन जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वेस्टइंडीज के अलावा इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका की टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है। वहीं इंग्लैंड को बात करें तो इंग्लैंड ने इस मुकाबले से पहले तीन लगातार जीत हासिल की थी।

West Indies 1

सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई इंग्लैंड

लेकिन वेस्टइंडीज से मिली हार के साथ ही टीम का नेट रन रेट गिर गया और टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। इंग्लैंड क्रिकेट फैंस के लिए टीम का इस तरह बाहर होना एक बड़ा झटका है। इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाने में कामयाब रही।

2 ओवर पहले ही वेस्टइंडीज ने जीता मैच

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 18 ओवर में ही 142 रन बनाकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। वेस्टइंडीज ने 2 ओवर पहले ही मैच जीतकर अपने रन रेट को भी सुधरा और सीधा सेमीफाइनल में पहुंच गई। महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड का सामना वेस्टइंडीज से होगा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: माया बाउचियर, डेनियल व्याट-हॉज, एलिस कैप्सी, नैट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (कप्तान), एमी जोन्स (विकेट कीपर), डेनियल गिब्सन, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, सारा ग्लेन, लॉरेन बेल।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमाइन कैंपबेल (विकेटकीपर), डींड्रा डॉटिन, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, ज़ैदा जेम्स, अश्मिनी मुनिसर, आलिया अल्लेने, अफ़ी फ्लेचर, करिश्मा रामहरैक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+