IND vs WI: टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, इस तूफानी बल्लेबाज की हुई वापसी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 29 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है।
नई दिल्ली, 29 जुलाई: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार, 29 जुलाई से टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। दोनों टीमों के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के लिए गुरुवार को विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। निकोलस पूरन को कप्तान वहीं रोवमन पॉवेल को उप कप्तान बनाया गया है। तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की आठ महीने बाद टीम में वापसी हुई। वहीं शेल्डन कॉट्रेल समेत कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला।

रेगुलर कप्तान की वापसी
टी20 सीरीज से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। भारत ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। ऐसे में भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। वह टी20 सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। टी20 में रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार समेत कई स्टार खिलाड़ियों को वापसी हो रही है। भारत ने वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 3 रन से जीता था। वहीं दूसरे वनडे को 2 विकेट से और आखिरी वनडे को 119 रन से अपने नाम किया था।

टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 29 जुलाई, ब्रायन लारा स्टेडियम- 8 बजे से
- दूसरा टी20: 1 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
- तीसरा टी20: 2 अगस्त, वॉर्नर पार्क, सेंट किट्स- 8 बजे से
- चौथा टी20: 6 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से
- पांचवां टी20: 7 अगस्त, लॉडरहिल, फ्लोरिडा- 8 बजे से

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मायर्स, ओबेड मैकॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल*, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव*, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह। * केएल राहुल और कुलदीप यादव का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर है।












Click it and Unblock the Notifications