'जब भी टीम इंडिया यहां खेलने के लिए आती है तो हम सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं'

नई दिल्ली। 'जब भी टीम इंडिया हमारे यहां खेलने के लिए आती है तो हम सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं', यह कहना है जमैका क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के अध्यक्ष विल्फ्रेड बिली हेवन का। इस समय भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जमैका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। जहां दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को अधिक मजबूत करने पर चर्चा हुई तो साथ ही क्रिकेट को लेकर भी विंडीज की ओर से बड़ी बात रखी गई।

 JCA president

विल्फ्रेड बिली हेवन ने रामनाथ कोविंद से लगभग 100 क्रिकेट किट प्राप्त करने के बाद अपनी खुशी व्यक्त करते हुए भारतीय राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और यह भी कहा कि यह उनके लोगों के लिए गर्व का पल है। विल्फ्रेड ने इस माैके पर कहा कि भारती टीम जब भी विंडीज आती है और सबीना पार्क में खेलती है तो जमैका क्रिकेट सबसे अधिक लाभ कमाता है। विल्फ्रेड ने यह भी कहा कि जमैका के युवा क्रिकेटरों को तैयार करने के लिए एक क्रिकेट विकास प्रोग्राम भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें- 'वो नंबर 3 और 4 का खतरनाक खिलाड़ी है', शास्त्री बोले- जल्द भारत के लिए खेलेगा

जेसीए अध्यक्ष ने कहा, "जब भी भारतीय टीम कैरेबियन में कोई मैच खेलती है, तो बहुत सारे लोग दोनों टीमों के बीच के मैचों को देखते हैं। जब भी टीम इंडिया यहां खेलने के लिए आती है तो हम सबसे ज्यादा पैसा कमाते हैं और यह क्रिकेट विंडीज में हमारी सबसे बड़ी आय साबित होती है।'' बिली हेवन ने आगे कहा, ''यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से और जमैका में क्रिकेट बिरादरी के लिए गर्व महसूस करने वाला पल है। जमैका क्रिकेट एसोसिएशन खुश है कि यह उपहार भारत से आ रहा है, यह दुनिया में मेगा क्रिकेट है। हमें 100 किट मिली और यह काफी है। यह योजना बनाई गई है कि उनमें से आधी किट को हाई स्कूलों में बांट दिया जाएगा।"

बिली हेवन यह भी कहा कि इस तरह के आदान-प्रदान से दोनों क्रिकेट देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि विंडीज के कई ऐसे युवा क्रिकेटर हैं जो सुपरस्टार क्रिस गेल और आंद्रे रसेल की तरह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने का सपना संजोए रखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+