पहला टी20 जीतने के बाद बोले रोहित शर्मा, कहा- मैंने नहीं सोचा था कि स्कोर 190 तक चला जाएगा

त्रिनिदाद, जुलाई 30। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे के बाद टी20 सीरीज में भी जीत के साथ आगाज किया है। टीम इंडिया ने पहले टी20 मुकाबले में विंडीज को 68 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की जीत में बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का भी शानदार योगदान रहा। इस जीत के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा पूरी टीम के खेल की तारीफ की।

मुझे यकीन नहीं था कि हम 190 तक पहुंच जाएंगे- रोहित शर्मा

मुझे यकीन नहीं था कि हम 190 तक पहुंच जाएंगे- रोहित शर्मा

मैच प्रेजेंटेशन के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि जब हमारी पारी के 10 ओवर खत्म हो गए थे तो मैंने सोचा भी नहीं था कि हम 190 तक पहुंच जाएंगे, सभी खिलाड़ियों ने अपना 100 फीसदी दिया, जिसकी वजह से हम यह मैच जीत पाए। रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक की पारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम को अच्छी शुरुआत के साथ-साथ एक अच्छा फिनिश भी मिला। हालांकि इस दौरान रोहित ने प्रदर्शन में सुधार की बात कही। रोहित का इशारा टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के लिए था।

इसलिए 3 स्पिनर्स को मिला मौका

इसलिए 3 स्पिनर्स को मिला मौका

जब रोहित से 3 स्पिनर खिलाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, सही बात की जाए तो इस पिच पर गेंद ग्रिप हो रही थी, इसी वजह से हमने 3 स्पिनर्स को मौका दिया। हम संयोजन के साथ खेलना चाहते हैं। कई बार यह कामयाब होता है और कई बाहर नहीं हो पाता है, लेकिन अच्‍छा है कि हमारे पास इतने सारे गेंदबाजी के विकल्‍प हैं। वेस्‍टइंडीज में आकर खेलना हमेशा से ही अच्‍छा लगता है। अच्‍छा लगता है कि लोकल के साथ अमेरिका से भी आकर लोग हमें देखने आते हैं।

रोहित ने खेली अर्द्धशतकीय पारी

रोहित ने खेली अर्द्धशतकीय पारी

आपको बता दें कि आज के मैच में रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार योगदान दिया। उन्होंने सबसे अधिक 64 रन की पारी खेली। उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 44 रनों की साझेदारी भी की। आपको बता दें कि रोहित शर्मा वनडे से ब्रेक के बाद टी20 सीरीज में वापसी कर रहे थे। रोहित के साथ-साथ रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और ऋषभ की भी टीम में वापसी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+