Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'अब हमारे साथ किस मुंह से खेलेगा भारत'? अफरीदी के बयान पर भड़के पाकिस्तानी फैंस

WCL 2025, Shahid Afridi: WCL 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और बयानबाज़ी ने माहौल गर्मा दिया है। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो भारत पर तंज कसते हुए कहते हैं कि पता नहीं भारत किस मुंह से खेलेगा, मगर खेलेगा हमारे साथ ही है। अफरीदी के इस बयान पर पाकिस्तानी फैंस भी भड़क गए हैं।

भारत ने खेलने से किया इनकार (WCL 2025)

अफरीदी ये बयान बर्मिंघम के एक लोकल रेस्टोरेंट में दे रहे थे। उनका यह तंज उस समय आया जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया। युवराज सिंह की अगुवाई में भारत चैंपियंस टीम ने एक बयान जारी कर बताया कि उन्होंने "भारी मन" से यह फैसला किया है। बयान में कहा गया कि हम क्रिकेट के लिए जीते हैं, लेकिन हाल की घटनाओं ने हमारे खिलाड़ियों को मानसिक रूप से झकझोर दिया। ऐसे माहौल में खेलना हमारे सिद्धांतों के खिलाफ होता।

WCL 2025 1

'देश पहले, खेल बाद में'

भारत की टीम ने स्पष्ट किया कि उनके लिए देश पहले है और खेल बाद में। उन्होंने अपना संदेश खत्म किया। उन्होंने लिखा कि देश पहले, खेल बाद में। जय हिंद। जय भारत। WCL आयोजकों ने भारत के फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि हम खेल की ताकत में विश्वास रखते हैं, लेकिन जनता की भावनाओं का सम्मान जरूरी है। भारत के फैसले का हम सम्मान करते हैं और पाकिस्तान के खेल भावना की भी सराहना करते हैं।

पहलगाम हमले के बाद बदले हालात

अब भारत बनाम पाकिस्तान सेमीफाइनल रद्द कर दिया गया है और पाकिस्तान चैंपियंस टीम सीधे फाइनल में पहुंच गई है। बता दें कि भारत की यह सख्त निर्णय पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद आया, जिसमें देश ने गहरा शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। खिलाड़ियों का कहना है कि देशहित और राष्ट्रीय भावना के खिलाफ जाकर किसी भी मुकाबले में हिस्सा लेना उन्हें मंजूर नहीं। युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल नहीं खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+