WCL सेमीफाइनल नहीं खेलेगा भारत, इन खिलाड़ियों ने किया खेलने से इनकार, पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती

India vs Pakistan: वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल होता नहीं दिख रहा है। टीम इंडिया के प्लेयर्स ने मैच खेलने से मना कर दिया है। मुकाबले पर तलवार लटक गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के ऊपर भारत में काफी गुस्सा है।

टूर्नामेंट के लीग चरण में भारत के कई प्लेयर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ उतरने से मना कर दिया था, इसके बद मुकाबला रद्द कर दिया गया था। अब सेमीफाइनल मैच भी रद्द होने के कगार पर आ गया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मना कर दिया है। आयोजकों की तरफ से अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है।

india vs pakistan

इसके अलावा मैच को लेकर भी आयोजकों ने कोई फैसला नहीं बताया है। अगर यह सेमीफाइनल मैच रद्द होता है, तो पाकिस्तान को फाइनल में एंट्री मिल जाएगी। पिछले साल यही इवेंट भारतीय टीम ने जीता था लेकिन इस बार मामला उल्टा होता जा रहा है। लीग चरण में पाकिस्तान ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था।

इससे पहले मुकाबले का स्पॉन्सर 'EaseMyTrip' ने भी हाथ पीछे खींछे थे, यह कम्पनी भारत की है, इस वजह से पाकिस्तान के खिलाफ मैच को स्पॉन्सर करने से मना कर दिया था। लीग चरण में पाकिस्तान ने अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में टॉप स्थान हासिल किया था।

भारत-पाक सेमीफाइनल का आयोजन 31 जुलाई को होना है, जल्दी ही इस मैच को लेकर कोई निर्णय लेना होगा। आयोजकों के सामने परेशानी खड़ी हुई है। पिछले मैच में हरभजन सिंह, युसूफ पठान, इरफ़ान पठान, शिखर धवन आदि प्लेयर्स ने खेलने से मना किया था। संभवतः जिन प्लेयर्स ने इस बार भी खेलने से मना किया है, उनमें शुरुआती नाम इनमें से ही होंगे। धवन ने तो सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए मना किया था।

आयोजकों के पास अब एक ऑप्शन यह है कि वे पाकिस्तान का सेमीफाइनल किसी अन्य टीम के साथ कराए और भारत का मैच दूसरी टीम से कराए। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+