WCL 2025 Teams List: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का आगाज, यहां देखें शेड्यूल और टीम लिस्ट

WCL 2025 Teams List: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) की शुरुआत 18 जुलाई से इंग्लैंड के मशहूर एजबेस्टन स्टेडियम में हो रही है। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर के क्रिकेट के सबसे बड़े दिग्गज फिर से मैदान में उतरेंगे। इस टूर्नामेंट में फैंस को एक बार फिर से पुराना क्रिकेट रोमांच देखने को मिलेगा। यही वजह है कि फैंस इस लीग का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

ये टीमें ले रही हैं टूर्नामेंट में हिस्सा (WCL 2025 Schedule And Team)

इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज इस लीग में हिस्सा ले रहे हैं। हर टीम एक-दूसरे से एक बार भिड़ेगी और कुल 15 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल मुकाबला 2 अगस्त को एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर भी फैंस की नजरें बनी हुई है।

WCL 2025 1

मैदान में होंगे कई सुपरस्टार

इस लीग में हर दिन दो मुकाबले यानी डबल हेडर देखने को मिलेंगे, जिसमें सेमीफाइनल भी शामिल हैं। 31 जुलाई को दोनों सेमीफाइनल होंगे और 2 अगस्त की रात 9 बजे से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुछ ऐसे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से करोड़ों दिलों पर राज किया है। टीम इंडिया की ओर से युवराज सिंह, हरभजन सिंह, शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे सितारे खेलेंगे। वहीं दूसरी टीमों से एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल, ब्रेट ली और इयोन मोर्गन जैसे सुपरस्टार मैदान में होंगे।

जानें भारतीय टीम का शेड्यूल

भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 20 जुलाई को एजबेस्टन में रात 9 बजे होगा। वहीं, भारत का अगला मुकाबला 22 जुलाई को साउथ अफ्रीका से, 26 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया से और 27 जुलाई को इंग्लैंड से होगा। लीग का आखिरी मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच 29 जुलाई को खेला जाएगा।

यहां देखें सभी टीमों का शेड्यूल

18 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - एजबेस्टन - रात 9 बजे IST
19 जुलाई: वेस्टइंडीज चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - एजबेस्टन - शाम 5 बजे IST
19 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - एजबेस्टन - रात 9 बजे IST
20 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - एजबेस्टन - रात 9 बजे IST
22 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - नॉर्थम्प्टन - शाम 5 बजे IST
22 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - नॉर्थम्प्टन - रात 9 बजे IST
23 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - नॉर्थम्प्टन - रात 9 बजे IST
24 जुलाई: इंग्लैंड चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - लीसेस्टरशायर - रात 9 बजे IST
25 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियन बनाम दक्षिण अफ्रीका चैंपियन - लीसेस्टरशायर - रात 9 बजे IST
26 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - हेडिंग्ले - शाम 5 बजे भारतीय समयानुसार
26 जुलाई: पाकिस्तान चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - हेडिंग्ले - रात 9 बजे भारतीय समयानुसार
27 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन - हेडिंग्ले - शाम 5 बजे भारतीय समयानुसार
27 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम इंग्लैंड चैंपियन - हेडिंग्ले - रात 9 बजे भारतीय समयानुसार
29 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया चैंपियन बनाम पाकिस्तान चैंपियन - लीसेस्टरशायर - शाम 5 बजे भारतीय समयानुसार
29 जुलाई: भारत चैंपियन बनाम वेस्टइंडीज चैंपियन - लीसेस्टरशायर - रात 9 बजे भारतीय समयानुसार
31 जुलाई: सेमीफाइनलिस्ट 1 बनाम सेमीफाइनलिस्ट 4 - एजबेस्टन - शाम 5 बजे भारतीय समयानुसार
31 जुलाई: सेमीफाइनलिस्ट 2 बनाम सेमीफाइनलिस्ट 3 - एजबेस्टन - रात 9 बजे भारतीय समयानुसार
2 अगस्त: फाइनल - एजबेस्टन - रात 9 बजे भारतीय समयानुसार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+