WC 2023: 'विराट कोहली किंग नहीं...',जानिए पाकिस्तानी मीडिया ने क्यों कही ऐसी बात?
Virat Kohli is not King: टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली का बल्ला इस वक्त आग उगल रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वनडे में 49वां शतक ठोका और इसके बाद ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के महान रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है तो वहीं दिग्गज भी उनके सामने नतमस्तक हैं।

रनों के रिकॉर्ड के पर बैठे विराट कोहली को लोगो ने 'किंग कोहली' नाम दिया है लेकिन पाकिस्तान के लोग ऐसा नहीं सोचते हैं। पाकिस्तानी मीडिया की ओर से उन्हें एक बड़ा नाम दिया गया है। वहां के चैनलों में विराट कोहली की तारीफ की जा रही है और उन्हें वहां 'द एम्परर' बताया है।
'वो किंग नहीं वो तो द एम्परर है'
दरअसल पाकिस्तान का मशहूर टीवी शो 'द पवेलियन' में पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने विराट कोहली को ये नाम दिया है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी के कसीदे पढ़ते हुए क्रिकेट के इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि 'कमाल का खिलाड़ी है विराट, वो किंग नहीं वो तो 'द एम्परर' है।'
मोइन खान, मिस्बाह उल हक और शोएब मलिक
जिस वक्त वसीम ने ये बात कही कि उस वक्त शो में मोइन खान, मिस्बाह उल हक और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ी भी मौजूद थे और उन्होंने भी अकरम की बात से इत्तफाक रखते हैं।
कोहली ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 10 चौके जड़े थे। उन्होंने अभी तक विश्वकप में आठ मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने अब तक विश्वकप दो शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 543 रन बनाए हैं और वो विश्वकप के टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर दो पर काबिज हैं। इस विश्वकप में उन्होंने दो बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भी जीता है।
सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ
अपने रिकॉर्ड की बराबरी होने पर सचिन ने विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'अच्छा खेला विराट, मुझे 49 से 50 तक जाने में मुझे 365 दिन लगे थे, मुझे उम्मीद है कि आप अगले कुछ दिनों में 49 से 50 हो जाएंगे और मेरा रिकॉर्ड भी तोड़ दोगे, बधाई हो!!"












Click it and Unblock the Notifications