World Cup 2023: तो बिहार के लाला को मिली गिल की जगह, बेहतरीन है इस ओपनर के आंकड़े
Ishan Kishan will replace Shubman Gill: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत के स्टार ओपनर शुभमन गिल डेंगू के चलते इस मुकाबले में भाग नहीं ले रहे हैं तो उनकी जगह बिहार के लाल यानी ईशान किशन को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है।

ईशान की जगह केएल राहुल ले सकते थे
हालांकि कुछ लोग कह रहे थे कि रोहित ईशान की जगह केएल राहुल को उतारेंगे क्योंकि उन्हें ईशान से ज्यादा अनुभव है लेकिन ये बात तय है कि इस वाले मामले को छोड़कर बाकी हर लिहाज से चेन्नई की पिच पर ईशान विस्फोटक गिल की जगह लेने लायक हैं और आज ये साबित भी हो गया।
ईशान किशन का बतौर ओपनर रिकॉर्ड अच्छा
आपको बता दें कि आपको बता दें कि विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में लोकप्रिय ईशान किशन ने ओपनर के अलावा नंबर 3 और नंबर 4 की जगह पर भी टीम में खेला है लेकिन बतौर ओपनर उनका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा रहा है। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 6 मैचों में 70.83 के एवरेज से 425 रन ठोके हैं, जिसमें एक दोहरा शतक और 3 पचासा शामिल है।
रोहित शर्मा ने किया ईशान पर भरोसा
तो वहीं नंबर 3 पर ईशान ने 4 मैच खेले हैं तो जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं तो वहीं नंबर चार उनका योगदान उतना अच्छा नहीं रहा है। वैसे भी ईशान की नंबर पोजिशन अक्सर चेंज होती रहती है,देखते हैं कि गिल की गैरहाजिरी में उन पर कप्तान रोहित भरोसा करते हैं कि नहीं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिंड़त आज
अगर केएल की बात करें तो तो उन्होंने ओपनिंग करते हुए तीन शतक ठोके हैं, खैर ईशान को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट्स का दौर जारी है। मालूम हो कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिंड़त आठ अक्टूबर को होगी।
टीम इंडिया के खिलाड़ी : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: : पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications