'किसी क्रिकेटर के साथ...', डेटिंग की खबरों के बीच इस ग्लैमरस अभिनेत्री से ये क्या पूछ बैठे शुभमन गिल?
Shubman Gill Relationship: विश्वकप 2023 में भारत का विजयी अभियान जारी है, इंडिया ने लगातार 9वीं जीत हासिल करके प्वाइंटस टेबल में अपनी टॉप पोजिशन बरकरार रखी है। इस वक्त टीम के सभी खिलाड़ी अपनी रंगत में हैं। विश्वकप की शुरुआत में डेंगू के शिकार हुए शुभमन गिल ने भी अब लय पकड़ ली है।

रविवार को नीदरलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार खेल दिखाया और मात्र 32 गेंदों में 51 रन ठोक डाले। आपको बता दें कि रविवार को नीदरलैंड के इंडिया ने 160 रनों से परास्त किया है।
पर्सनल लाइफ की वजह से चर्तित शुभमन गिल
इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज गिल वैसे इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, कहा जा रहा है कि वो सारा नाम की बाला के प्रेम में गिरफ्तार हैं लेकिन वो सारा तेंदुलकर है या फिर सारा अली खान, ये अभी तक सस्पेंस हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर उनका एक पुरावा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ना तो वो सारा तेंदुलकर है और ना ही सारा अली खान, बल्कि उसमें उनके साथ पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा हैं, जिनसे शुभमन गिल डेटिंग को लेकर सवाल कर रहे हैं।
टेलीविजन शो 'दिल दियां गल्लां' का वीडियो!
यह वीडियो चर्चित टेलीविजन शो 'दिल दियां गल्लां' का है, जिसमें शुभमन गिल अभिनेत्री को छेड़ते हुए कुछ सवाल कर रहे हैं, जिसका सोनम हंसते हुए जवाब देती हैं लेकिन एक सवाल के जवाब में बुरी तरह से शर्मा जाती हैं।
'क्या आप कभी किसी क्रिकेटर के साथ डेट पर गई हैं?'
दरअसल शुभमन गिल ने उनसे पूछा कि 'क्या आप कभी किसी क्रिकेटर के साथ डेट पर गई हैं?' जिसे सुनते ही एक मिनट के लिए सोनम बाजवा रूक जाती हैं और फिर संभलते हुए बोलती हैं कि 'नहीं।' जिसके बाद पीछे से हूटर बज जाता है यानी कि सोनम ने इसका गलत उत्तर दिया।
'कहीं गिल इन्हें ही तो डेट नहीं कर रहे हैं?'
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर काफी कमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि 'कहीं गिल इन्हें ही तो डेट नहीं कर रहे हैं?' तो किसी ने लिखा कि 'ये दोनों सारा से काफी अच्छी है।' तो एक यूजर बोले कि लगता है कि 'शुमभन गिल इनमें रूचि ले रहे हैं, अच्छा है दोनों की जोड़ी मजेदार रहेगी लेकिन ये तो गिल से दस साल बड़ी है।' फिलहाल इस वीडियो पर कमेंटस की बाढ़ आई हुई है।
पंजाबी फिल्मी दुनिया का खूबसूरत चेहरा हैं सोनम
आपको बता दें कि सोनम बाजवा का पूरा नाम सोनमप्रीत बाजवा है, जिन्होंने अपना करियर मॉडलिंग से शुरू किया था। इन्होंने साल 2012 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया था।साल 2014 में इन्होंने पंजाबी सुपर हिट फिल्म पंजाब 1984 में काम किया, जिससे इन्हें पहचान मिली, वो सोशल मीडिया और पंजाबी फिल्मी दुनिया का चर्चित और खूबसूरत चेहरा हैं।












Click it and Unblock the Notifications