'काम न आई सारा की दुआ, सीमा का उपवास भी बेकार', WC फाइनल मैच के बाद क्यों बोले लोग?

India lost World Cup final: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार मिली है, जिसकी वजह से उसका तीसरी बार विश्वविजेता बनने का ख्वाब टूट गया। रविवार को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत को कंगारुओं ने 6 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया।

India lost World Cup final:

इस हार के बाद सोशल मीडिया पर काफी दुख भरे मैसेज वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सारा तेंदुलकर और पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का भी जिक्र किया है।

सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा ने मांगी थी दुआ

दरअसल ये अफवाह है कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा इंडिया के ओपनर शुभमन गिल के इश्क में गिरफ्तार है, हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है लेकिन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। फाइनल मैच से पहले सारा का एक मैसेज भी वायरल हुआ था, जिसमें उसने टीम इंडिया के विजयी होने और शुभमन गिल के लिए दुआएं मांगी थीं।

पाकिस्तानी सीमा हैदर ने रखा था व्रत

तो वहीं पबजी गेम खेलते-खेलते नोएडा के सचिन मीणा के प्यार में पड़कर अपने चार बच्चों के साथ भारत में अवैध रूप से आई पाकिस्तानी सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया है और उसने इंडिया की जीत के लिए व्रत रखा था। इसलिए सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की हार के बाद लोग कह रहे हैं कि 'सारा की दुआ और सीमा हैदर का व्रत, दोनों ही टीम इंडिया के काम नहीं आया।'

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीता था

आपको बता दें कि फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीता और उसने इंडिया को पहले बैटिंग करने का निमंत्रण दिया। इंडिया की शुरुआत खराब रही, ओपनर शुभमन गिल मात्र चार रन पर आउट हो गए और इसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी एक-एक करके आउट होते चले गए और कोई भी प्लेयर स्थिर होकर नहीं खेला और ना ही बड़ा स्कोर बनाया।

ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारतवासियों का सपना

टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में मात्र 240 रन बना पाई, जिसे कि ऑस्ट्रेलिया ने मात्र चार विकेट खोकर हासिल कर लिया और छठी बार विश्वकप की ट्रॉफी पर कब्जा किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साल 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में विश्वविजेता बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+