Watch Video: 3 दिन के अंदर दो नये लुक में नजर आये महेंद्र सिंह धोनी, एक में बने वॉरियर तो दूसरे में रजनीकांत
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से फैन्स का दिल जीतने के लिये आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ मैदान पर वापसी करने को तैयार हैं। 26 मार्च से शुरू होने वाली दुनिया की इस सबसे मशहूर टी20 लीग के लिये सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है, तो वहीं पर प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस ने भी फैन्स के बीच लीग का बज क्रिएट करने के लिये अपने मशहूर कमर्शियल एड कैंपेन को रिलीज करने की तैयारी कर ली है।

इस फेहरिस्त में स्टार स्पोर्टस ने शनिवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से 5 सेकेंडस का एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल नये अंदाज में नजर आ रहे हैं। धोनी का यह लुक कुछ ऐसा है कि शुरुआत में फैन्स के लिये इसे पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा था, लेकिन स्टार स्पोर्टस ने एक और फोटो रिलीज की, जिसके बाद साफ हो गया कि यह कोई और नहीं बल्कि उनके पसंदीदा कप्तान धोनी ही हैं।
और पढ़ें: दिनेश कार्तिक बोले- अच्छी पारियां खेलने के बावजूद श्रेयस अय्यर को नहीं मिलेगी विश्वकप टीम में जगह
रजनीकांत के रोल में नजर आ रहे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इस वीडियो में मशहूर एक्टर रजनीकांत के उस लुक की याद दिला रहे हैं, जो वो अपने करियर के शुरुआती दिनों में अक्सर रखा करते थे। उल्लेखनीय है कि रजनीकांत फिल्मों में आने से पहले राज्य परिवहन की बसो में कंडक्टर का काम किया करते थे और जब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया तो वहां पर अक्सर वो उसी लुक में ऑटो ड्राइवर या कंडक्टर का रोल अदा करते हुए नजर आये। धोनी का यह लुक भी रजनीकांत से काफी मिलता जुलता है, जिसे देखने के बाद फैन्स स्टार स्पोर्टस के इस नये एड के पूरी तरह से रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 दिन में धोनी का दूसरा लुक हुआ रिलीज
उल्लेखनीय है कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लुक में एक खाकी शर्ट-पैंट पहने हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके चेहरे पर मूछ और काले घने बाल हैं। ऐसे में यह देखकर कहना गलत नहीं होगा कि वो बस कंडक्टर/ड्राइवर या फिर ऑटो ड्राइवर का रोल अदा करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह लुक बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि यह पहला लुक नहीं है जो पिछले 3 दिनों में तेजी से वायरल हुआ है। आईपीएल 2022 के एड कैंपेन से पहले गुरुवार को रमेश थमिलमानी की लिखित ग्रॉफिक नॉवेल अथर्व-द ऑरिजन का ऑफिशियल बुक लॉन्च ट्रेलर भी जारी हुआ है, जिसमें धोनी उपन्यास के मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
यह ग्रॉफिक नॉवेल वर्जु स्टुओडियोज की तरफ से तैयार की गई है, जिसमें धोनी को एक पौराणिक योद्धा के रूप में दिखाया गया है और वो कई शक्तिशाली दुश्मनों का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में धोनी के पौराणिक योद्धा बनने तक के लुक को रिलीज किया गया है जिसे फैन्स बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
दोस्त ने शेयर की थी अक्षय कुमार के साथ फोटो
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 के एड कैंपेन के लिये तैयार किया यह एडवरटाइजमेंट जल्द ही स्टार स्पोर्टस पर रिलीज कर दिया जायेगा तो वहीं पर फैन्स अथर्व की बुकिंग एमेजॉन से कर सकते हैं। धोनी के नये लुक फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं और वो उनके पूरे रूप को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में धोनी के एक नजदीकी दोस्त ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से धोनी और अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों एक एड शूट के सेट पर साथ नजर आये थे। ऐसे में फैन्स को उनके एक और नये लुक का दीदार करने को भी मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications