साल 2040 में कैसे दिखेंगे MS Dhoni, सोशल मीडिया पर Viral हुई स्टेडियम में मैच देखते 'माही' के हमशक्ल की Video
MS Dhoni: एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो में कैप्शन के साथ लिखा, ब्रो 2040 से धोनी इस मैच को देख रहे हैं। मजे की बात ये है कि वायरल वीडियो में दिखने वाला बुजुर्ग व्यक्ति भी कुछ-कुछ एमएस धोनी की तरह दिख रहा है।

IPL 2023: क्रिकेट प्रेमियों के बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। मैच चाहे टीम इंडिया का हो या आईपीएल का फैंस के पास अपने 'कैप्टन कूल' के लिए कुछ न कुछ जरूर होता है, जोकि सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। प्रशंसकों के बीच 'माही' को लेकर तब और ज्यादा क्रेज बढ़ने लगा, जब वे अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहने की कगार पर हैं। हालांकि, उन्होंने कभी इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बूढ़ा व्यक्ति बिल्कुल धोनी की तरह दिख रहा है।
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने 15 अगस्त, 2020 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था, लेकिन वह इंडियन प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी के रूप में सक्रिय रहे। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, जोकि स्टंप्स के आगे और पीछे दोनों जगह अपने अनुभव से सभी को हैरान करते नजर आते हैं।
इस दौरान स्टेडियम के अंदर और बाहर धोनी के शानदार प्रदर्शन के वीडियो अक्सर देखने को मिलते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नई वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें सीएसके के कप्तान नहीं हैं, लेकिन उसके जैसा दिखने वाला एक बूढ़ा आदमी जरूर दिख रहा जोकि पहली नजर में देखने पर धोनी ही लग रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वीडियो क्लिप आईपीएल 2023 के मैच नंबर 41 की है, जोकि चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। एक इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा ब्रो '2040 से धोनी इस मैच को देख रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications