Video: स्टेडियम में 'धोनी-धोनी' का शोर सुन डैनी मॉरिसन ने बदला अंदाज, फैंस को पसंद आया कैप्टन कूल का रिएक्शन
IPL 2023: दिल्ली बनाम चेन्नई मैच के टॉस के दौरान स्टेडिमय में फैंस का शोर इतना ज्यादा था कि प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन को भी बात करने का अंदाज बदलना पड़ा, और हिंदी में 'आराम से आराम...' कहते नजर आए।

CSK vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अब उस रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको मनोरंजन के साथ उत्साह और यादगार पलों की ट्रिपल डोज मिलना तय है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब सामने येलो आर्मी के कैप्टन यानी एमएस धोनी मैदान पर हों। ऐसा ही कुछ खास नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब 'थाला' टॉस के लिए मैदान पर आए।
दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतने के बाद एमएस धोनी ने नेट रन रेट प्रभाव को ध्यान में रखते हुए मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। लेकिन टॉस उछलने से लेकर विकल्प चुनने तक का ये सफर इतना आसान नहीं रहा, क्योंकि उस वक्त कैप्टन कूल स्टेडियम में बैठी येलो आर्मी के सामने थे, और फैंस का शोर भी चरम पर था।
टॉस के दौरान स्टेडिमय में फैंस का शोर इतना ज्यादा था कि प्रेजेंटर डैनी मॉरिसन को भी बात करने का अंदाज बदलना पड़ा, और हिंदी में 'आराम से आराम...' कहते नजर आए। जब टॉस उछला तो सीएसके ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीत लिया। इस बीच मॉरिसन को धोनी से पूछना था कि बैटिंग या बॉलिंग, लेकिन शोर के कारण उन्होंने ये बात इशारों में कही, और धोनी ने भी बोलने के साथ ही इशारों में बैट कहते हुए जवाब दिया। इस दौरान दोनों हंसते हुए भी नजर आए।
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद के साथ नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सीजन का अपना अंतिम लीग मैच खेल रही है। सीएसके वर्तमान में 13 मैचों में सात जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। सीएसके आज का मैच जीतते ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, और अगर है तो अन्य टीमों की दया पर निर्भर रहना होगा।












Click it and Unblock the Notifications