WCL 2024 Final: भारत ने एक साथ जीत लिया खिताब और दिल! मुश्किल वक्त में PAK खिलाड़ी को दिया सहारा; Video

WCL 2024 Final, IND vs PAK: इंडिया चैंपियंस ने 13 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में पाकिस्तान चैंपियंस को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया।पाकिस्तान के 20 ओवर में 156/6 के लक्ष्य को भारत ने 19.1 ओवर में हासिल कर आसान जीत दर्ज की। इस मैच के बीच एक दिल छूने वाला पल भी देखने को मिला, जोकि अब फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

मिस्बाह को चोटिल होकर रिटायर होना पड़ा
दरअसल, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को 15 गेंदों पर 18 रन बनाने के बाद पारी के दौरान चोटिल होकर रिटायर होना पड़ा।

uthappa helping misbah ul haq

रॉबिन उथप्पा ने बढ़ाया मदद का हाथ
इस दौरान खेल भावना का दिल छू लेने वाला काम रॉबिन उथप्पा ने किया। भारत के चैंपियंस विकेटकीपर उथप्पा को मिस्बाह की मदद करते हुए देखा गया, जिन्होंने उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए कंधा दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस सौहार्दपूर्ण कार्य ने दुनिया भर के फैंस का दिल जीत लिया, जिससे क्रिकेट की भावना और भी बढ़ गई।

ब्रॉडकास्टर फैनकोड ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया है, जिसका टाइटल था: 'बर्मिंघम में क्रिकेट भावना का पल', जिसमें प्रतिद्वंद्विता से परे खेल भावना के सार को उजागर किया गया।

यहां देखें खास पल का वीडियो-

अंबाती रायुडू ने खेली विस्फोटक पारी
फाइनल मुकाबले में अंबाती रायुडू ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। भारत की ओर से ओपनर रॉबिन उथप्पा और रायुडू ने पावरप्ले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की, और एक शानदार शुरुआत के साथ आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें- WCL 2024 Final: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद जश्न में डूबी टीम इंडिया, देखें विक्ट्री सेलिब्रेशन का Video

पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत थोड़ी मुश्किल जरूर रही, लेकिन रायुडू ने पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा रॉबिन उथप्पा 10 रन तो सुरेश रैना 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। अन्य खिलाड़ियों में गुरकीरत सिंह मान ने महत्वपूर्ण 34 रन बनाए तो यूसुफ पठान ने 30 रनों की शानदार पारी खेली, और अखिरी में इरफान पठान ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+