IPL: अनुज रावत के डायरेक्ट थ्रो की भेंट चढ़ा पृथ्वी शॉ का 5वां मैच, डाइव लगाकर उखाड़ दिए विकेट, देखें Video
दिल्ली और बैंगलोर के मैच के बीच एक के बाद एक दो बार ऐसे मौके आए, जब शानदार फील्डिंग देखकर दर्शक हैरान रह गए। आरसीबी के इम्पेक्ट प्लेयर अनुज रावत ने डाइव लगाकर पृथ्वी शॉ के पहुंचने से पहले गिल्लियां बिखेर दीं।

IPL 2023, RCB vs DC: आईपीएल में आज दिन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। आरसीबी और डीसी के बीच मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ंत हुई। आज के मुकाबले को बल्लेबाजी से ज्यादा फील्डिंग ने रोमांचक बना दिया। पहले दिल्ली कैपिटल्स के अमन खान ने आरसीबी के कप्तान का तूफानी कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया, तो अब आरसीबी के इम्पेक्ट प्लेयर अनुज रावत ने डाइव लगाकर पृथ्वी शॉ के पहुंचने से पहले विकेट उखाड़ दिए।
पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन लगातार जारी
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ का खराब प्रदर्शन आईपीएल के पांचवें मैच में भी लगातार जारी है। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग से लेकर उनके तमाम फैंस को उम्मीद थी की पृथ्वी आज बल्ले से कुछ कमाल कर करेंगे, लेकिन अब तक उनके बल्ले से रन नहीं निकले हैं। अब इसे खराब किस्मत ही कहेंगे कि लगातार चार मैच में फ्लॉप होने के बाद, जब पांचवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रन बनाने उतरे तो पहले ओवर में 1 रन के लिए कोशिश के दौरान रन आउट होकर वापस लौटना पड़ा।
अनुज रावत ने डायरेक्ट थ्रो से उखाड़ दिए विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दूसरा रोमांचक नजारा, तब देखने को मिला, जब सिराज ने पहले ओवर की चौथी गेंद फेंकी। क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे पृथ्वी शॉ ने गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर खेल दिया और तुरंत एक रन के लिए दौड़ गए, लेकिन जब तक वह पहुंचते उससे पहले ही अनुज रावत ने गेंद से भी तेज रफ्तार में उसे झपट लिया, और डायरेक्ट थ्रो से बॉलर्स एंड पर विकेट उखाड़ दिए।
Recommended Video
अमन खान ने एक हाथ से पकड़ा तूफानी कैच
इसे पहले ओपनिंग करने आए विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के जोड़ी को अमन खान ने शानदर कैच लेकर तोड़ दिया था। अमन खान ने प्लेसिस का जो कैच लिया उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। तूफान की गति से गुजरती गेंद को अमन ने अपने दायें ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से पकड़ लिया। कप्तान के आउट होने के बाद विराट कोहली ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रखा, और सीजन की तीसरी फिप्टी के साथ आईपीएल 2023 में अपने 200 रन पूरे कर लिए।












Click it and Unblock the Notifications