Aman Khan Catch Video: अमन खान ने छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा फाफ डु प्लेसिस का तूफानी कैच, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच बेंगलुरु में आईपीएल का 20वां मैच खेला जा रहा। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों ही टीमें जीत की उम्मीद के साथ मैदान में उतर चुकी हैं।

Aman Khan

IPL 2023, RCB vs DC: आईपीएल में आज डबल हेडर का दिन काफी रोमांचक होता नजर आ रहा है। दिन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी (RCB) और डीसी का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं विराट कोहली और कप्तान कप्तान फाफ डु प्लेसिस की तेज साझेदारी को अमन खान ने एक शानदार, बेहतरीन, जबरदस्त कैच लेकर तोड़ दिया।

अमन खान ने एक हाथ से पकड़ा तूफानी कैच
दरअसल, ओपनिंग करने आए विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने काफी तेज शुरूआत की। पहले ही ओवर में आरसीबी के खाते में 11 रन आ चुके थे, स्टार बल्लेबाज कोहली ने एनरिच नॉर्खिया के पहले ओवर में लगातार दो चौके जड़ दिए, लेकिन जब दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी 42 रनों तक पहुंची तभी फाफ डु प्लेसिस अमन खान के हाथों कैच आउट हो गए और प्लेसिस को 22 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

कप्तान के बाद विराट ने किया शानदार प्रदर्शन
अमन खान ने प्लेसिस का जो कैच लिया उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। तूफान की गति से गुजरती गेंद को अमन ने अपने दायें ओर छलांग लगाते हुए एक हाथ से पकड़ लिया। कप्तान के आउट होने के बाद विराट कोहली ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन जारी रखा, और सीजन की तीसरी फिप्टी के साथ आईपीएल 2023 में अपने 200 रन पूरे कर लिए। विराट ने 33 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। हालांकि, ललित यादव की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग-11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक।

ये भी पढ़ें- IPL: आईपीएल 2023 के टॉप-4 में पहुंच सकती है RCB, विराट कोहली की फॉर्म को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान


दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
डेविड वार्नर (कप्तान), मिशेल मार्श, यश ढुल, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिच नोर्त्जे, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+