स्विंग के सुल्तान ने कटाया ऑस्ट्रेलिया का टिकट, वसीम जाफर बोले- अब बल्लेबाजों की खैर नहीं

इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

नई दिल्ली, 9 जुलाई: इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। साउथ अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ चयनकर्ताओं ने कई युवा खिलाड़ियों का ऑडिशन लिया और अब इंग्लैंड के खिलाफ फुल स्ट्रेंथ वाली टीम को मैदान पर उतारा। कई खिलाड़ियों ने तो विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन कुछ पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच वसीम जाफर ने कहा है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपना स्थान बहुत हद तक पक्का कर लिया है।

भुवी की स्विंग करेगी बल्लेबाजों को परेशान

भुवी की स्विंग करेगी बल्लेबाजों को परेशान

जाफर ने भुवनेश्वर कुमार के प्रदर्शन से काफी खुश है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी भुवी ने कमाल का खेल दिखाया था और पहले ही ओवर में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर को अपनी इन स्विंग गेंद पर बोल्ड कर दिया था। ESPN क्रिकइंफो पर वसीम जाफर ने कहा, "इंटरनेशनल क्रिकेट में, एक गेंदबाज जो गेंद को स्विंग करता है, उसके खिलाफ अधिकांश बल्लेबाज संघर्ष करते हैं।"

भुवनेश्वर जरूर खेलेंगे वर्ल्ड कप

भुवनेश्वर जरूर खेलेंगे वर्ल्ड कप

जाफर ने आगे कहा, "विशेष रूप से नई गेंद के साथ आप कई गेंदबाजों को स्विंग करते हुए नहीं देखते हैं, लेकिन भुवनेश्वर इसके एक महान प्रतिपादक हैं। जब से वह टीम में वापस आए हैं, तब से वह इसे सही से कर रहे हैं। उन्हें एक अच्छी बल्लेबाजी लाइन-अप के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखकर बहुत अच्छा लगा। मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वह वर्ल्ड कप टीम में होंगे। उनका चयन पक्का है।"

इंग्लैंड के दिग्गज ने भी की तारीफ

इंग्लैंड के दिग्गज ने भी की तारीफ

जाफर के अलावा इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर एश्ले जाइल्स ने भी भुवनेश्वर कुमार की जमकर तारीफ की है। उनका भी ऐसा कहना है कि भुवी को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जरूर शामिल करना चाहिए। जाइल्स के मुताबिक, "क्या ऑस्ट्रेलिया में गेंद उतनी ही स्विंग करेगी? मुझे नहीं पता, लेकिन अगर कोई स्विंग करेगा तो वह भुवी होंगो। मुझे लगता है कि उसने अपना नाम उस विश्व कप टीम में पहले ही शामिल कर लिया है।"

इस साल रहा कमाल का प्रदर्शन

इस साल रहा कमाल का प्रदर्शन

32 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने इस साल भारतीय टीम के लिए 12 टी20 मैच खेले हैं और 18.71 की बेहतरीन औसत से कुल 14 विकेट हासिल कर चुके हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी भी 7 (6.89) से नीचे रहा। कटक में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में उन्होंने केवल 13 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले थे।

बता दें कि भुवनेश्वर भारत की ओर से युजवेंद्र चहल (77) और जसप्रीत बुमराह (67) के बाद T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज है। अब तक 67 T20I मुकाबलों में वह 67 शिकार कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड अच्छा नहीं

ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड अच्छा नहीं

भले ही जाफर और जाइल्स ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार की वकालत की हो, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। इन मैदानों पर उन्होंने केवल 3 T20I मैच खेले हैं और 34 की औसत से कुल दो ही विकेट ले सके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप के 7 मैचों में भी भुवी ने 32 की औसत से कुल 4 ही विकेट अपने नाम किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+