IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ये होगी भारतीय प्लेइंग इलेवन! दिग्गज ने कर दिया खुलासा
Wasim Jaffer picks India's playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के लिए खिलाड़ी तैयार हैं। रांची में अब से कुछ घंटे बाद पहले मैच का आगाज किया जाएगा।

Wasim Jaffer picks India's playing XI: न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में शुक्रवार को भारत टी-20 मुकाबला खेलेगी। तीन मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को श्रीलंका के खिलाफ भी टीम में चुना गया था। लेकिन वह सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकेश को प्लेइंग इलेवन में मौका देते हैं या नहीं?

प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चाएं तेज
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत की ओर से किन खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। यह टॉस के समय हार्दिक पंड्या साफ करेंगे। लेकिन मैच से पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने ऑफिश्यली ट्विटर अकाउंट के जरिए आज रात के खेलने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। वसीम जाफर के इस ट्वीट पर फैंस भी लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच ऐसा है रिकॉर्ड
टी-20 से पहले भारत ने वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से मात दी थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में अब टीम टी-20 में भिड़ने को तैयार है। रांची में भी जीत के साथ भारतीय़ टीम सीरीज का आगाज करना चाहेगी। दोनों के बीच अब तक 22 टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत को 12 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम 9 मैच अपने नाम करने में सफल रही है।

वसीम जाफर ने इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
भारतीय टीम के लिए पहला टी-20 खेल सकते हैं ये खिलाड़ी: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, कुलदप यादव।
न्यूजीलैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी, बेन लिस्टर, लॉकी फर्ग्यूसन।

सीरीज के लिए ऐसी है दोनों टीमें
भारतीय टीमः हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार, उमरान मलिक, शिवम मावी और वॉशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड टीमः मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली और बेन लिस्टर।












Click it and Unblock the Notifications