ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग XI का ऐलान! सूर्यकुमार-किशन टीम से बाहर

India vs Australia 1st Test playing XI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम मैदान पर अपने बेस्ट खिलाड़ियों को उतारना चाहेगी। भारत के लिए सीरीज में जीत बेहद जरूरी है।

India vs Australia

India vs Australia 1st Test playing XI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए इस सीरीज को जीतना जरूरी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपिशनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए भारत को हर हाल में इस सीरीज को अपने नाम करना होगा। भारत के पास ऋषभ पंत जैसा मैच विनर खिलाड़ी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा नहीं है। ऐसे में टीम को बेहतर प्लेइंग इलेवन का चयन करना होगा।

वसीम जाफर ने चुनी अपनी टीम

वसीम जाफर ने चुनी अपनी टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है। वसीम जाफर द्वारा चुनी गई टीम में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन दोनों को ही मौका नहीं दिया गया है। इन दोनों के अलावा अक्षर पटेल भी इस टीम में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। जाफर के मुताबिक अक्षर को बाहर रखना मुश्किल भरा फैसला था। अक्षर पटेल की जगह वसीम जाफर ने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

रोहित-राहुल संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

रोहित-राहुल संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

रोहित शर्मा और केएल राहुल टेस्ट में भारतीय टीम की ओपनिंग कर सकते हैं। शुभमन गिल को मिडल ऑर्डर में मौका दिया जा सकता है। वसीम जाफर ने तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा को चुना है वहीं चौथे नंबर पर विराट कोहली को जगह दी है। इन दोनों ही खिलाड़ियों पर काफी कुछ निर्भर करेगा। पुजारा मौजूजदा समय में बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं। विकेटकीपर के रूप में कएस भरत को वसीम जाफर ने टीम में शामिल किया है।

वसीम जाफर ने चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन

वसीम जाफर ने चुनी भारतीय प्लेइंग इलेवन

वसीम जाफर ने चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया की टीम: उस्मान ख्वाजा, मैट रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मार्नश लाबुशेन, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, पीटर हैंड्सकॉम्ब, पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, जोश हेजलवुड, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वीपसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+