World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित-कोहली खेलेंगे या नहीं? जानिए पाकिस्तानी दिग्गज ने क्या कहा

Wasim Akram On Virat Kohli and Rohit Sharma: वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हार के बाद से रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली टी-20 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं? इस बात पर लगातार फैंस के बीच चर्चाएं चल रही है।

लंबे समय से नहीं खेला टी-20: साल 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इस फॉर्मेट में कोई मुकाबला नहीं खेला है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी इन दोनों को रेस्ट दिया गया है। कई क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब इस फॉर्मेट में भारत के लिए आगे खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। अगर ऐसा होता है तो यह भारतीय टीम के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Virat Kohli 1

वसीम अकरम ने कही ये बात: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने अब इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। वसीम अकरम ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में चुना जाना चाहिए। वसीम अकरम के मुताबिक यह दोनों ही खिलाड़ी टी-20 फॉर्मेट खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं। वसीम अकरम ने कहा कि अभी टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने में 7 महीने का समय है। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों के पास खुद को टी-20 प्रारूप में ढालने का मौका है।

टीम को रोहित-कोहली की जरूरत: बता दें कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में अगले साल टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। वेस्टइंडीज की पिच स्लो होती है और यहां पर रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा का अनुभव भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। भारतीय टीम में कई ऐसे नए खिलाड़ी हैं जिन्होंने टी-20 फॉर्मेट में खुद को साबित किया है। तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज के आ जाने से भारतीय टी-20 टीम पहले से और मजबूत दिखाई पड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+