IND vs PAK: 'मैं पहले से कह रहा था...,' वसीम अकरम ने भारत-पाक मैच के बाद थिंक टैंक की लगाई क्लास

India vs Pakistan, 12th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 12वां मैच अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। इस बीच बाबर आजम एंड कंपनी के कुलदीप यादव के खिलाफ खराब प्रदर्शन को लेकर वसीम अकरम ने थिंक टैंक पर पलटवार किया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने बताया कि उन्होंने एशिया कप की शुरुआत में यह विषय उठाया था।

दरअसल, 57 वर्षीय वसीम अकरम यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए कि सऊद शकील और इफ्तिखार अहमद बाएं हाथ के स्पिनर को समझने में असफल रहे। कुलदीप ने पहले शकील को आउट किया और फिर इफ्तिखार को क्लीन बोल्ड किया और 10 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लिए।

wasim akram

अकरम ने ए-स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि, 'मैं तब से (एशिया कप के बाद से) कह रहा था कि ये कुलदीप पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को परेशान करेगा। थिंक टैंक को मेरी बात सुननी चाहिए थी। इस स्तर पर उन्हें स्पिनरों को चुनना चाहिए।' अकरम ने कुलदीप के खिलाफ पाकिस्तान के संघर्ष को भी उजागर किया है।

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने 2023 विश्व कप मैच में सऊद शकील को आउट करने के लिए कुलदीप यादव की प्रशंसा की। 41 वर्षीय खिलाड़ी ने बताया कि खिलाड़ियों को सिर्फ टीम की योजना पर निर्भर नहीं रहना चाहिए और व्यक्तिगत लक्ष्य भी तय करने होंगे।

उन्होंने ए-स्पोर्ट्स पर कहा कि, 'कुलदीप ने होमवर्क किया क्योंकि वह जानता था कि वह तब गेंदबाजी करने आएगा जब बाबर, रिजवान या सऊद शकील बल्लेबाजी करेगा या वह इफ्तिखार अहमद के लिए कुछ ओवर बचाएगा।'

शोएब मलिक ने कहा कि, 'टीम योजना बनाई जाती है, लेकिन एक व्यक्ति के रूप में आपको अपनी योजनाएं बनाने की ज़रूरत होती है क्योंकि आपके व्यक्तिगत लक्ष्य होते हैं, और यह कड़ी मेहनत का हिस्सा है, आपको अपना होमवर्क पूरा करना होगा, यह आपकी परीक्षा है। केवल अभ्यास ही नहीं, बल्कि जानकारी भी एकत्र करना भी महत्वपूर्ण है। दूसरों पर निर्भर मत रहो।'

ये भी पढ़ें- 'हम कभी नहीं भूलेंगे...,' पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद इजरायल के राजदूत ने क्यों दिया ये बयान?

दरअसल, मलिक का बयान तब आया जब कुलदीप ने शकील को आउट करने की अपनी योजना के बारे में बताया। फिलहाल, अब पाकिस्तान 2023 विश्व कप मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगला मैच 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+