'हम कभी नहीं भूलेंगे...,' पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद इजरायल के राजदूत ने क्यों दिया ये बयान?

India vs Pakistan Match: भारत ने शनिवार को अहमदाबाद में सात विकेट से जीत के साथ वनडे विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला जारी रखा। भारत की यह कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर रिकॉर्ड 8वीं जीत थी। इस बीच मैच के दौरान एक दर्शक को स्टैंड में आंतक के खिलाफ इजरायल के समर्थन में पोस्टर लहराते हुए दिखाया गया, पहले पोस्टर फिर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के बाद इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा कि वह मैच के दौरान पोस्टर प्रदर्शित करके कई भारतीयों द्वारा 'इजरायल के साथ एकजुटता' दिखाने से प्रभावित हुए। गिलोन ने आगे कहा कि, 'मैच के दौरान भारतीय मित्रों द्वारा पोस्टर दिखाकर इजराइल के साथ एकजुटता दिखाने से हम वास्तव में प्रभावित हुए।' उन्होंने एक व्यक्ति की दो तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसके हाथ में एक पोस्टर था, जिस पर लिखा था, 'आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में भारत इजराइल के साथ खड़ा है।'

 Naor Gilon

दरअसल, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुहम्मद रिजवान ने 10 अक्टूबर को आयोजित एकदिवसीय विश्व कप मैच में श्रीलंका के खिलाफ अपनी टीम की जीत को 'गाजा में भाइयों और बहनों' को समर्पित किया था। रिजवान ने एक पोस्ट के जरिए अपना शतक भी उन्हीं के नाम समर्पित किया था। रिजवान का ये बयान काफी सुर्खियों में रहा, जिसकी काफी आलोचना भी हुई।

वहीं कुछ दिन पहले भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन की सराहना करते हुए नाओर गिलोन ने प्रतीकात्मक रूप से कहा था कि इतने सारे भारतीयों ने इजराइल की सहायता के लिए स्वेच्छा से काम किया है कि वे लगभग इजराइल रक्षा बल की एक और यूनिट बना सकते हैं। उन्होंने आतंकी हमले की 'स्पष्ट निंदा' करने वाले पहले वैश्विक नेताओं में से एक होने के लिए पीएम मोदी की भी सराहना की।

भारत से समर्थन के बारे में एएनआई से बात करते हुए राजदूत ने कहा, 'मेरे लिए यह बहुत भावनात्मक है। जिस स्तर का समर्थन हमें प्रधानमंत्री से मिला। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले नेताओं में से जो सामने आए और ट्वीट कर बहुत स्पष्ट निंदा की। हम इसे कभी नहीं भूलेंगे।'

उन्होंने कहा कि, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है। पीएम नेतन्याहू के साथ बात करने के बाद मोदीजी ने एक और मजबूत ट्वीट किया। यहां के उच्च अधिकारी और बड़े व्यवसायी किसी भी तरह की मदद की पेशकश कर रहे हैं।' उन्होंने भारतीय लोगों के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि भारत-इजराइल संबंध बहुत 'गहरे और भावनात्मक' हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+