वसीम अकरम ने PSL को बताया पाकिस्तान का मिनी आईपीएल, इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया

IPL 2024: इसमें कोई शक नहीं कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 प्रतियोगिताओं में से एक है। जिस तरह के क्वालिटी मैच यह पेश करता है और जिन खिलाड़ियों को इसमें पेश किया जाता है, उनकी बदौलत आईपीएल हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है।

टूर्नामेंट की फैन फॉलोइंग दिनों दिन देश-विदेश में बढ़ती ही जा रही है। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

'पीएसएल पाकिस्तान के मिनी आईपीएल की तरह'
दरअसल, भारतीय टूर्नामेंट की तुलना अक्सर दुनिया भर में विभिन्न अन्य प्रमुख टी20 आयोजनों से की जाती है। हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि आईपीएल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से भी बड़ा है। उन्होंने कहा कि पीएसएल पाकिस्तान के मिनी आईपीएल की तरह है।

Wasim Akram

स्पोर्ट्सकीड़ा पर अकरम से सवाल पूछा गया कि, 'आईपीएल या पीएसएल।' इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, 'आईपीएल। मैंने दोनों में काम किया है। आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते, आईपीएल बहुत बड़ा है। पीएसएल पाकिस्तान में बहुत बड़ा है इसमें कोई शक नहीं, यह पाकिस्तान के मिनी आईपीएल की तरह है।'

जब अकरम से कोलकाता नाइट राइडर्स और कराची किंग्स में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने दोनों को चुना।

आईपीएल 2024 विंडो 22 मार्च से शुरू होगी
दरअसल, कई मीडिया रिपोर्टों ने सुझाव दिया है कि आईपीएल 2024 विंडो 22 मार्च से शुरू होगी और मई के अंत तक चलेगी। चुनाव आयोग द्वारा भारत के आम चुनावों की तारीखों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद आईपीएल 2024 की अंतिम तारीखों की घोषणा की जाएगी।

'आईपीएल ओलंपिक खेलों की तरह'
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की जमकर तारीफ की है। लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के नवनियुक्त हेड कोच ने कहा कि आईपीएल ओलंपिक खेलों (Olympic Games) की तरह है, जहां और हर एक मैच एक शानदार मुकाबला होता है।

जस्टिन लैंगर ने एलएसजी द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में कहा कि, 'आईपीएल ओलंपिक खेलों की तरह है। यह बहुत बड़ा है। हर खेल एक शानदार है, इसे बहुत अच्छी तरह से प्राप्त किया जाता है, इसे बहुत अच्छा समर्थन मिलता है, न केवल स्टेडियमों में, पूरे भारत और दुनिया भर में। अवसर पाने के लिए इसका हिस्सा बनना एक ऐसी चीज है जिसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।'

When was IPL starts in 2024? आईपीएल 2024 कब शुरू होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 का पहला मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला जाएगा। जो 22 मार्च, 2024 को निर्धारित किया जाएगा। सीएसके का नेतृत्व एमएस धोनी करेंगे, और गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे। मैच को लेकर अभी कोई आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+