पाकिस्तानी दिग्गज ने भी धोनी के धुरंधर को किया सलाम, IPL में रन बरसाने वाले इस खिलाड़ी को बताया भारत का फ्यूचर

Wasim Akram on Ruturaj Gaikwad: ऋतुराज गायकवाड़ पिछले कुछ सीजन से लगातार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

Wasim Akram

Wasim Akram said about Ruturaj Gaikwad: चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला इस सीजन भी जमकर चला है। ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान भी बताया जा रहा है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा इंप्रेस किया है। भारत ही नहीं दुनिया भर के क्रिकेट के दिग्गज ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम का फ्यूचर बता रहे हैं।

वसीम अकरम ने कही यह बात: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने भी ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की है। वसीम अकरम ने कहा कि गायकवाड़ तकनीकी रुप से काफी मजबूत बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह दबाव की स्थिति में भी बेहतर प्रदर्शन करना जानते हैं। उनके पास बल्लेबाजी में शानदार स्कील है जो उसे दूसरों से अलग करती है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने किया प्रभावित: वसीम अकरम ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ काफी फिट हैं। वह चौके-छक्के लगाने के अलावा मैदान पर तेज गति से दौड़कर रन लेने में सक्षम हैं। वो काफी अच्छे फील्डर हैं और काफी युवा भी हैं। भारतीय क्रिकेट में आने वाले समय में वह काफी अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वह भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं।

चेन्नई के लिए बनाए 590 रन: इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को अधिकतर मुकाबलों में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियां भी खेली हैं। आईपीएल के इस सीजन में ऋतुराज ने टोटल 16 मैचों की 15 पारियों में 42.38 के औसत और 147.50 के स्‍ट्राइक रेट से 590 रन बनाने का काम किया।

भारत के लिए कर चुके हैं डेब्यू: ऋतुराज गायकवाड़ को टीम इंडिया के लिए वनडे और टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिल चुका है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ियों में भी ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल था। लेकिन अपनी शादी के कारण उन्होंने वहां जाने से इनकार कर दिया। आने वाले समय में ऋतुराज गायकवाड़ टीम इंडिया के लिए कई बेहतरीन पारियां खेलते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+