बाबर आजम की इस गलती ने डुबोई पाकिस्तान की लुटिया! वसीम अकरम ने बताई हार की बड़ी वजह

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार के कई कारण हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट के आक्रामक नजरिए के साथ तालमेल बैठाने में संघर्ष करते नजर आए।

नई दिल्ली, 29 अगस्त। एशिया कप 2022 में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मिली हार के कई कारण हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज टी20 फॉर्मेट के आक्रामक नजरिए के साथ तालमेल बैठाने में संघर्ष करते नजर आए। शाहीन शाह अफरीदी की गैर-मौजूदगी ने गेंदबाजी विभाग को कमजोर किया तो वहीं पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ा स्कोर करने में नाकाम नजर आए।

स्टार स्पोर्ट्स पर वसीम अकरम ने कही यह बात

स्टार स्पोर्ट्स पर वसीम अकरम ने कही यह बात

पाकिस्तान की हार पर अब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने अपनी बात कही है। उन्होंने इस हार के लिए बाबर आजम के एक अजीब फैसले को जिम्मेदार ठहराया है। मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर वसीम अकरम ने कहा कि मुझे लगता है कि बाबर आजम को स्पिनर के ओवर पहले ही करा लेने चाहिए थे। खासतौर पर जब विराट कोहली-रोहित शर्मा आउट हो गए थे तो बाबर के पास दबाव बनाने का मौका था।

बाबर आजम यहां कर गए बड़ी गलती

बाबर आजम यहां कर गए बड़ी गलती

वसीम अकरम ने कहा कि मुझे इस तरह की टी-20 पिच पसंद है। मुझे दोनों पक्षों के गेंदबाजों को बाउंसर फेंकते और विकेट हासिल करते हुए देखने में बहुत मजा आया। यह एक अच्छा क्रिकेट मैच था जो आखिरी ओवर तक रोमांचक तरीके से बढ़ता गया। लेकिन मैच में बाबर ने एक गलती की। उन्हें नवाज को 13वां या 14वां ओवर देना चाहिए था। बाद में बहुत देर हो चुकी थी।

अकरम ने की पाक गेंदबाजों की तारीफ

अकरम ने की पाक गेंदबाजों की तारीफ

वसीम अकरम ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि आखिरी 3 से 4 ओवरों में टी-20 गेंदबाजी में आपके पास स्पिनर नहीं हो सकता है। खासकर जब सामने रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या जैसे धुरंधर बल्लेबाज हों। मुझे लगता है कि बाबर आजम से बॉलिंग के ओवर कैलकुलेशन करने में भूल हुई। अकरम ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की भी प्रशंसा की। पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह की गेंदबाजी से अकरम इंप्रेस नजर आए।

भारत ने आसानी से जीता मैच

भारत ने आसानी से जीता मैच

भारत ने एशिया कप के अपने पहले मैच में रविवार को पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में महज 147 रन ही बनाए थे. भारत ने दो गेंद रहते ही लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। भारत की ओर से ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने विनिंग सिक्स जड़कर फैंस के लिए यह मुकाबला और यादगार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+