Video: 'अगर चाचा के पुत्तर ने कहा कि कोहली...', बाबर आजम ने विराट से मांगी जर्सी, वसीम अकरम ने दमभर सुनाया
Wasim Akram on Babar Azam Virat Kohli: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की। वर्ल्ड कप में ये 8वीं बार था, जब पाकिस्तान ने भारत को हराया था। आझ तक वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम भारत से एक बार भी नहीं जीती है। इस शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम ने कुछ ऐसा किया, जिसको लेकर वो ट्रोल हो रहे हैं।
जब पाकिस्तान के फैंस अपनी टीम की शर्मनाक हार पर विचार कर रहे थे, तो उनके कप्तान बाबर आजम और भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के साथ स्टेडियम के अंदर उनका साइन किया हुआ जर्सी ले रहे थे।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ है। कोहली बाबर को टीम इंडिया की कुछ अपनी जर्सी देते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके वसीम अकरम काफी गुस्सा हुए हैं और उन्होंने आजम को दमभर सुनाया है।
एक चैट शो में वसीम अकरम ने मैदान पर, कैमरे के सामने, कोहली से टी-शर्ट लेने के लिए बाबर आजम की आलोचना की है। अकरम ने कहा कि अगर बाबर को कोहली से शर्ट मांगनी भी थी तो यह काम कैमरे से दूर ड्रेसिंग रूम में किया जाना चाहिए था। ना कि सबको दिखाकर क्योंकि...इस काम के लिए आज का दिन सही नहीं था।
वसीम अकरम ने कहा, ''मैंने जब ये फोटो देखा तो, कहा था कि आज का दिन ये करने के लिए सही नहीं था। अगर फिर भी करना है और आपके चाचा के पुत्तर ने कह दिया है कि कोहली की टी-र्शट चाहिए तो आप मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर भी ये काम कर सकते थे।''
देखिए सोशल मीडिया पर लोग क्या बोल रहे हैं...?
हार के बाद बाबर आजम ने क्या कहा?
पाकिस्तान की हार के बाद बाबर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। पाकिस्तान का लक्ष्य जहां 280-290 रन बनाना था लेकिन वहीं वह 191 तक ही पहुंच सकी।
बाबर आजम ने कहा, "हमने अच्छी शुरुआत की। मेरे और रिजवान के बीच अच्छी साझेदारी हुई। हम सामान्य क्रिकेट खेलना चाहते थे। अचानक हम हार गए और अच्छा अंत नहीं कर पाए। जिस तरह से हमने शुरुआत की, हम 280-290 का लक्ष्य लेकर चल रहे थे। नई गेंद से हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। रोहित जिस तरह से खेल रहे हैं - उन्होंने शानदार पारी खेली है।''












Click it and Unblock the Notifications