World Cup 2025 वॉर्म अप मैचों का शेड्यूल जारी, 4 वेन्यू पर होंगे 9 मुकाबले, जानिए कहां होंगे मैच
Women World Cup 2025 schedule: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 से पहले वॉर्म-अप मुकाबलों का शेड्यूल घोषित कर दिया गया है। इन अभ्यास मैचों का आयोजन 25 से 28 सितंबर के बीच होगा। वर्ल्ड कप के मुकाबले बेंगलुरु और कोलंबो के चार मैदानों पर खेले जाएंगे। कुल 9 डे-नाइट मुकाबले खेले जाएंगे। जिनमें सभी आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
जानिए कहां खेला जाएगा मैच (Women World Cup 2025 schedule)
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-1 मैदान पर कुछ मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। जबकि कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम और कोलंबो क्रिकेट क्लब में भी टूर्नामेंट के मुकाबले आयोजित होंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 3 बजे शुरू होंगे। फैंस वर्ल्ड कप के मुकाबलों का इंतजार बैसब्री के साथ कर रहे हैं।

25 सितंबर को खेले जाएंगे चार बड़े मुकाबले
वॉर्म-अप सीरीज का पहला दिन बेहद खास रहेगा। भारत और इंग्लैंड जैसी दो बड़ी टीमें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-1 मैदान पर आमने-सामने होंगी। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। इसी दिन कोलंबो में पाकिस्तान और श्रीलंका तथा बांग्लादेश और श्रीलंका 'ए' टीम के बीच भी मुकाबले खेले जाएंगे।
न्यूजीलैंड से होगा भारत का दूसरा मैच
वॉर्म-अप मुकाबलों के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की एंट्री होगी। मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत का दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। वहीं, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।
30 सितंबर से होगी वर्ल्ड कप की शुरुआत
वॉर्म-अप के आखिरी दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे। भारत 'ए' और दक्षिण अफ्रीका के बीच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस-1 मैदान पर भिड़ंत होगी। वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका 'ए' कोलंबो क्रिकेट क्लब में आमने-सामने होंगे। महिला वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर से होगी और फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के मैच पांच वेन्यू-बेंगलुरु, कोलंबो, गुवाहाटी, इंदौर और विशाखापत्तनम में आयोजित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications