IND vs AUS: टीम इंडिया को ले डूबी कप्तान हरमनप्रीत की ये गलती, दिग्गज ने बताया मैच का टर्निंग प्वॉइंट

IND vs AUS Highlights: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में रन आउट हो गईं। यही से मैच भारत के हाथों से फिसल गया।

VVS Laxman

IND vs AUS Highlights, Harmanpreet Kaur: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया। शुरुआती तीन विकेट गिरने के बावजूद भारत ने मैच पर अपनी पकड़ बनाने में कामयाब रही थी। एक समय तक लग रहा था कि भारत मैच को आसानी से जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लेगा। लेकिन हरमनप्रीत कौर की एक गलती ने टीम इंडिया से जीत छीनने का काम किया।

रन आउट होकर हरमनप्रीत बनी विलेन

रन आउट होकर हरमनप्रीत बनी विलेन

कप्तान हरमनप्रीत कौर गलत समय पर रन आउट हो गईं। हरमनप्रीत के बाद ऋचा घोष भी खराब शॉट खेलकर आउट हो गई। हरमनप्रीत कौर दो रन लेने की कोशिश में जिस तरीके से रन आउट हुईं, उस पर दिग्गज लगतार सवाल उठा रहे हैं। मैच के 15वें ओवर में दो रन लेने के चक्कर में हरमनप्रीत अपना विकेट गंवा बैठी। हरमनप्रीत का बल्ला अगर आगे होता तो वो नॉट आउट होती। लेकिन उनका बल्ला लाइन से पहले ही अटक गया और वह आउट हो गईं।

लक्ष्मण ने बताया मैच का टर्निंग प्वॉइंट

लक्ष्मण ने बताया मैच का टर्निंग प्वॉइंट

हरमनप्रीत कौर अपना विकेट बचाने में नाकाम रही। आउट होने के बाद वह खुद से काफी निराश नजर आईं। उन्होंने बल्ले पर ही अपना पूरा गुस्सा निकाल और बैट को नीचे जमीन पर जोर से मारा। टीम को मिली 5 रन से हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा कि मैच में हरमनप्रीत का रनआउट टर्निंग प्वाइंट था। हरमनप्रीत कौर अगर इस तरह आउट नहीं होती तो भारत यह मुकाबला जीत जाता।

ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने की शानदार वापसी

हरमनप्रीत कौर और जेमिमाह रोड्रिग्स की साझेदारी ने मैच को भारत के काफी करीब ला दिया था। जेमिमा ने 24 गेंद में 43 रन और हरमनप्रीत कौर ने 34 गेंद में 52 रन की पारी खेल मैच को रोमांचक बना दिया। ऐसा लग रहा था कि भारत किसी परेशानी के इस मुकाबले को जीत लेगा। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार वापसी की और अंत में भारत को जीत से पांच रन दूर रखा। ऋचा घोष से उम्मीद थी कि वह जीत दिलाएगीं, लेकिन इस अहम मैच में उनका बल्ला भी खामोश ही रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर 172 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 167 रन बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+