Asia Cup 2022 में भी भारत के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण, जिम्बाब्वे से सीधा दुबई पहुंचे

एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 24 अगस्त: एशिया कप 2022 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मैच 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में 28 अगस्त को पाकिस्तान से भिड़ेगी। भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने के कारण वह अभी टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हुए हैं। द्रविड़ की अनुपस्थिति में बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे पर भारत के कोच वीवीएस लक्ष्मण को ही दुबई भेज दिया है। एनसीए प्रमुख इससे पहले आयरलैंड दौरे पर भी भारतीय टीम के कार्यवाहक कोच थे।

अंतरिम हेड कोच होंगे वीवीएस

अंतरिम हेड कोच होंगे वीवीएस

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, एनसीए के हेड वीवीवीएस लक्ष्मण यूएई में खेले जाने वाले आगामी एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया के अंतरिम मुख्य कोच होंगे। लक्ष्मण, जिन्होंने जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेलने वाली भारतीय टीम के साथ यात्रा की, राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम की तैयारी की देखरेख करेंगे। यूएई रवाना होने से पहले द्रविड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। द्रविड की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम द्वारा उन्हें मंजूरी दी जाएगी। जिम्बाब्वे से वीवीएस लक्ष्मण, केएल राहुल, दीपक हुड्डा और आवेश खान दुबई पहुंचे हैं।

द्रविड़ पर रखी जा रही नजर

द्रविड़ पर रखी जा रही नजर

मंगलवार को मीडिया विज्ञप्ति में बीसीसीआई ने केवल इतना कहा कि "द्रविड़ बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और उनमें हल्के लक्षण हैं। जैसे ही उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आती है वह भारतीय टीम में शामिल हो जाएंगे।" द्रविड़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। ज़िम्बाब्वे गए अन्य कोच जैसे साईराज बहुतुले और हृषिकेश कानिटकर अन्य खिलाड़ियों के साथ भारत वापस लौट आए हैं। वहीं एशिया कप स्क्वॉड में शामिल भारतीय खिलाड़ी दुबई पहुंच गए हैं।

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

एशिया कप के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान। वहीं तीन रिजर्व खिलाड़ी भी हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+