Asian Games 2023 के लिए भारतीय मेंस टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण, इन्हें मिली महिला टीम की जिम्मेदारी

Asian Games 2023: एशियाई खेल 2023 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नेतृत्व पूर्व बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण करेंगे। लक्ष्मण कथित तौर पर एशियाई खेलों में टीम के हेड कोच बनने जा रहे हैं। वहीं पूर्व ऑलराउंडर हृषिकेश कानिटकर महिला टीम के मुख्य कोच होंगे।

टूर्नामेंट 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चीन के हांगझोऊ (Hangzhou) में आयोजित किया जाएगा। एशियाई खेल में भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। वहीं महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी।

 VVS Laxman

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे लक्ष्मण
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लक्ष्मण एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे। पूर्व लेग स्पिनर साईराज बहुतुले गेंदबाजी कोच होंगे, जबकि मुनीश बाली फील्डिंग कोच होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला टीम के लिए, नए मुख्य कोच और सहयोगी स्टाफ की नियुक्ति को दिसंबर में शुरू होने वाले नए अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र की शुरुआत तक के लिए टाल दिया गया है।

एशियाई खेलों के लिए महिला टीम के गेंदबाजी कोच राजीब दत्ता होंगे, जबकि सुभादीप घोष को फील्डिंग कोच बनाया गया है। दो टेस्ट और 34 एकदिवसीय वनडे खेलने वाली कानिटकर ने दक्षिण अफ्रीका में महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय महिला टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

एशिया कप 2023 प्रतियोगिता खत्म होने के बाद 19 सितंबर को एशियन गेम्स 2023 शुरू होंगे। नौ साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम कॉन्टिनेंटल गेम्स में हिस्सा लेगी। एशियाई खेल 2018 में जकार्ता में आयोजित किए गए थे, इस दौरान न तो पुरुष और न ही महिला टीमों ने भाग लिया था।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे , प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)। स्टैंडबाय खिलाड़ी- यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।

एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, अंजलि सरवानी, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बारेड्डी। स्टैंडबाय खिलाड़ी- हरलीन देयोल, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+