Virender Sehwag Net Worth: वीरेन्द्र सहवाग अमीर भारतीय क्रिकेटरों में शामिल, नेटवर्थ कर देगी हैरान
Virender Sehwag Income: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग को क्रिकेट से काफी प्यार, मान और सम्मान मिला। सहवाग ने अपने जमाने में गेंदबाजों की बखियां उधड़ने में कमी नहीं छोड़ी थी। टेस्ट क्रिकेट में दो बार तिहरा शतक जड़ने वाले एकमात्र भारतीय भी सहवाग ही हैं।
साल 2004 में वीरेंद्र सहवाग ने आरती से शादी की थी। यह एक ऐसी लव मैरिज थी, जो अरेंज में बदल गई थी। 21 सालों तक दोनों की शादी ठीक चलने के बाद अब अनबन की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार सहवाग और आरती ने इन्स्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।

सहवाग लम्बे समय तक टीम इंडिया के लिए खेले हैं और बाद में वह आईपीएल भी खेले। वेटरन क्रिकेटरों की कुछ लीग्स में भी उनको देखा गया और कोचिंग की भूमिका भी वह निभा चुके हैं। सहवाग का दिल्ली में एक इंटरनेशनल स्कूल भी चलता है।
इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद सहवाग के पास अच्छी नेटवर्थ, कार कलेक्शन और सुख-सुविधा हो गई। ऐसे में उनकी प्रोपर्टी इस समय कितनी है, यह देखने वाली बात होगी।
Virender Sehwag की नेटवर्थ
भारतीय टीम के अमीर क्रिकेटरों की बात की जाए, तो उसमें सहवाग का नाम आता है। उनके पास अनुमानित 370 करोड़ से अधिक राशि की प्रोपर्टी बताई जाती है। सहवाग ने आईपीएल से भी काफी पैसा कमाया है। वह पंजाब किंग्स के साथ मेंटर के तौर पर भी जुड़े थे।
Virender Sehwag के पास कौन सी कार
सैमसंग, रीबॉक, एडिडास जैसे ब्रांड्स के साथ काम करके भी सहवाग ने धन अर्जित किया। दिल्ली में सहवाग का एक बड़ा घर भी है। उनके कार कलेक्शन की बात करें, तो बीएमडब्ल्यू 5 के अलावा बेंटले कॉन्टिनेंटल फ़्लाइंग भी हैं।
सहवाग करते हैं काफी पैसे चार्ज
सहवाग ने कमेंट्री की दुनिया में भी कदम रखा था लेकिन ऐसा माना जाता है कि उनकी फीस काफी ज्यादा है। इसी वजह से वह टीवी विशेषज्ञ के तौर पर ज्यादा नहीं दिखते क्योंकि वह काफी पैसे चार्ज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications