World Cup 2023: एक नहीं, कई सारे शतक जड़ेगे विराट कोहली, हो गई बड़ी भविष्यवाणी
World Cup 2023, virat kohli: वर्ल्ड कब शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में पूर्व क्रिकेटर्स लगातार भारत में होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर कई तरह की प्रीडिक्शन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा? कौन सा गेंदबाज सबसे अधिक विकेट लेगा? कौन सा प्लेयर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट होगा? इस तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ ली है। वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाली भारतीय टीम फेवरेट मानी जा रही है।
सहवाग ने कही यह बात: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी भविष्यवाणी बता दी है। वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक भारत के लिए विराट कोहली वर्ल्ड कप में बहुत सारे शतक जड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली इस साल भारत के लिए ही नहीं बल्कि वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे। साल 2011, 2015 और 2019 के बाद विराट कोहली अपने चौथे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं।

कई सारे शतक जड़ेगे कोहली: साल 2019 वर्ल्ड कप में कोहली ने नौ पारियों में 55 से अधिक की औसत से 443 रन बनाए थे। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल थे। सहवाग ने क्रिकबज को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि साल 2019 वर्ल्ड कप में एक भी शतक कोहली ने नहीं बनाया था लेकिन इस साल मुझे उम्मीद है कि वह एक नहीं बल्कि कई सारे शतक बनाएंगे। विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी होंगे।
भारत जीतेगी वर्ल्ड कप: उम्मीद है कि भारत वर्ल्ड कप जीते और फिर मैं चाहता हूं कि विराट कोहली को कंधे पर उठाया जाए और मैदान में चक्कर लगाया जाए। जैसे सचिन तेंदुलकर के साथ साल 2011 के दौरान खिलाड़ियों ने किया था। सहवाग के मुताबिक रोहित शर्मा और विराट कोहली का परफॉर्मेंस भारतीय टीम के लिए हर लिहाज से जरूरी होगी। रोहित शर्मा ने 2011 वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने वाली टीम के बहुत करीब थे लेकिन वह उसमें शामिल होने से चूक गए थे।
रोहित को लेकर कही यह बात: हालांकि उस घटना के बाद वह वनडे क्रिकेट के बॉस बनकर सामने आए। वनडे क्रिकेट में उन्होंने कई ऐसी रिकॉर्ड पारियां खेली जिसकी बदौलत उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। साल 2023 में रोहित शर्मा के अंदर भारतीय टीम के पास वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका है। भारतीय खिलाड़ियों के पास भारतीय पिचों पर होने वाले मैचों का भी फायदा उठाने का मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications