वीरेंद्र सहवाग को सिर्फ एक गेंदबाज से लगा डर, उसकी गेंदों को समझने में लग गए कई साल

भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के सामने जो भी गेंदबाज आ जाए, वे उसकी धुनाई करने की कोशिश करते थे, लेकिन एक गेंदबाज ऐसा रहा जिसके सामने से सहवाग को डर लगता था।

Virender Sehwag

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) अपने पूरे करियर में स्पिन को लेकर निर्मम रहे। लेकिन मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) को खेलने में उन्हें काफी परेशानी हुई और यह बात सहवाग खुले तौर पर स्वीकार करते हैं।

सहवाग ने कहा है कि उन्हें शेन वार्न, शोएब अख्तर या किसी और बॉलर का सामना करते हुए कोई दिक्कत नहीं हुई। सहवाग ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस के ताजा एपिसोड में बात करते हुए कहा, केवल मुथैया मुरलीधरन के सामने ही मुझे डर लगता था।

"हर कोई सोचेगा कि यह शेन वार्न या शोएब अख्तर होंगे या फिर ब्रेट ली या ग्लेन मैकग्रा, लेकिन मुझे उनकी बॉलिंग का सामना करते हुए कोई दिक्कत नहीं हुई। इन गेंदबाजों के सामने तो मुझे अपनी बॉडी या हेलमेट पर ही गेंद लगने का डर रहता था। मैक्ग्रा के सामने ऐसा लगता था कि हम बस उन पर रन नहीं कर सकते।"

लेकिन मुरलीधरन के खिलाफ मामला अलग होता था। मुझे डर रहता था कि पता नहीं मैं उनके खिलाफ स्कोर कैसे कर पाऊंगा? क्योंकि आउट होने का खतरा बरकरार है। मैं उनकी 'दूसरा' गेंद को पढ़ने में संघर्ष करता था।"

बता दे कुछ साल पहले वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया था कि वह ऑफ स्पिनरों को कभी भी वास्तविक गेंदबाज के तौर पर नहीं आंकते हैं। भारत के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी पहले यह खुलासा किया है कि वीरेंद्र सहवाग ने बीमार होने के बावजूद हरभजन सिंह की किस तरह से धुनाई की थी और अब वे मुरलीधरन को एक वास्तविक गेंदबाज ना मानने के बावजूद उनसे आउट होने के खतरे को लेकर डरे रहते थे।

सहवाग ने आगे कहा, "मैंने उन्हें कभी रियल गेंदबाज के तौर पर नहीं आंका, लेकिन मैं डरा रहता था। मैं उन्हें हिट करने की कोशिश करता था, लेकिन आमतौर पर आउट हो जाता था। मेरा इगो हर्ट हो जाता था कि कैसे ऑफ स्पिनर मुझे रन नहीं करने दे रहा है। मुझे यह समझने में कई साल लगे कि मुरलीधरन को किस तरह से खेलना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+