RCB की हार पर फूटा वीरेंद्र सहवाग का गुस्सा, कहा- कॉमन सेंस का इस्तेमाल नहीं किया
Virender Sehwag slams RCB batters: 18 अप्रैल को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला पंजाब ने अपने नाम किया। आरसीबी के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। टिम डेविड को छोड़कर टीम का कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। पंजाब किंग्स ने 14 ओवर के इस मुकाबले को आसानी के साथ पांच विकेट से जीत लिया।
आरसीबी की बल्लेबाजी रही फ्लॉप (Virender Sehwag slams RCB batters)
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर खराब बल्लेबाजी के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों पर निशाना साधा है। सहवाग ने कहा कि RCB के बल्लेबाजों में कॉमन सेंस की कमी थी और उनमें से एक को अंत तक टिके रहना चाहिए था। सहवाग के अलावा कई और दिग्गज ने आरसीबी के खिलाड़ियों के खेलने के तरीके पर सवाल उठाया।

फूटा सहवाग का गुस्सा
मैच के बाद सहवाग ने क्रिकबज से कहा कि आरसीबी ने खराब बल्लेबाजी की। सभी ने आउट होने के लिए लापरवाही से शॉट खेले। एक भी बल्लेबाज अच्छी गेंद पर आउट नहीं हुआ। कम से कम एक बल्लेबाज को समझदारी से काम लेना चाहिए था। अगर उनके पास विकेट होते तो वे 14 ओवर में 110 या 120 रन तक पहुंच सकते थे, जिससे उन्हें लड़ने का मौका मिलता।
ऐसे ट्रॉफी नहीं जीत सकती टीम
सहवाग ने आगे कहा कि आरसीबी को सोचना होगा और समाधान निकालना होगा। वे घरेलू मैदान पर जीत नहीं पा रहे हैं। उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनके बल्लेबाज लगातार लड़खड़ा रहे हैं? अगर आपके बल्लेबाज घरेलू मैदान पर लगातार विफल होते हैं तो यह ठीक नहीं है। इसे कौन सुधारेगा? सहवाग के मुताबिक इस तरह से आरसीबी की टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकती है।
बता दें कि आरसीबी के आठ बल्लेबाजों ने सिंगल डिजिट स्कोर बनाने का काम किया। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल को बाहर कर दिया, लेकिन मनोज भंडगे को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा, जो मौके का पूरा फायदा उठाने में विफल रहे। नौवें ओवर में उनका स्कोर 42/7 हो गया। अगर टिम डेविड की धमाकेदार फिफ्टी नहीं होती, तो उनके सबसे कम स्कोर पर आउट होने की संभावना थी।












Click it and Unblock the Notifications