इस खिलाड़ी की सिफारिश के बाद ओपनर बने थे Sehwag, शोएब अख्तर के सामने किया खुलासा

अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर बदलने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

नई दिल्ली, 19 अगस्त: अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टेस्ट क्रिकेट की तस्वीर बदलने वाले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। नंबर 7 से अपने करियर का आगाज करने वाले सहवाग ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया है, जिसके कहने पर उनको ओपन के लिए भेजा गया था। गेंदबाजों की पिटाई करने में माहिर वीरू ओपनिंग करने से पहले मिडिल ऑर्डर में खेला करते थे, लेकिन उनके करियर ने तब ऊंचाइयां छूई जब उनको बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिला।

अख्तर सामने खुला राज

अख्तर सामने खुला राज

28 अगस्त को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के एक शो पर वीरेंद्र सहवाग ने शोएब अख्तर से भारत-पाक के मुकाबलों को लेकर कुछ बातें की। पूर्व भारतीय दिग्गज ने कहा कि, मैं अपने वनडे डेब्यू पर 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए आया था और आपकी (शोएब अख्तर) गेंद पर 2 गेंदों में 1 रन बनाकर LBW आउट हो गया था।

सहवाग की बात सुनकर अख्तर ने पूछा तुम मिडिल ऑर्डर में क्या कर रहे थे और किसका आइडिया था, तुमको ओपन कराने का?

सहवाग ने बताया नाम

सहवाग ने बताया नाम

पूर्व पाकिस्तानी पेसर के सवाल का जवाब देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ''जहीर खान का आइडिया था कि मैं ओपन करूं.. जहीर ने ही कप्तान सौरव गांगुली को सुझाव दिया था कि मेरे (सहवाग) से पारी की शुरुआत करानी चाहिए।''

सहवाग की बात सुनकर अख्तर ने कहा कि, जहीर तूने ये आइडिया देकर पाकिस्तान के साथ बिल्कुल भी अच्छा नहीं किया।

बतौर ओपनर मचाया कोहराम

बतौर ओपनर मचाया कोहराम

वीरेंद्र सहवाग ने ओपनिंग में मौका मिलने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खासतौर से टेस्ट क्रिकेट में जमकर रनों की बारिश की। टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद से गेंदबाजों की पिटाई करने में माहिर सहवाग ने फैंस को टेस्ट फॉर्मेट देखने पर मजबूर किया। बतौर ओपनर पांच दिन के खेल में उन्होंने एक नहीं बल्कि दो-दो तिहरे शतक ठोके। पाक के खिलाफ मुल्तान में सहवाग में अख्तर समेत कई पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हुए ऐतिहासिक 309 रन बनाए थे। इसके बाद 2008 के चेन्नई टेस्ट में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रन की पारी खेली थी।

ओपनिंग में कितने रन बनाए?

ओपनिंग में कितने रन बनाए?

सहवाग ने बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट की 170 पारियों में 50.04 की बेहतरीन औसत से कुल 8207 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 22 शतक और 30 अर्धशतक देखने को मिले। ओवरऑल वीरू ने 104 टेस्ट मैचों में लगभग 50 की औसत से कुल 8586 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम पर 23 शतक और 32 फिफ्टी दर्ज है।

वनडे में सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 212 पारियों में 36.50 की औसत से 7518 रन बनाए। इस दौरान वीरू ने 14 शतक और 35 अर्धशतक ठोके। अपने पूरे 50 ओवर करियर में सहवाग ने 251 मैच खेले और 104.33 के स्ट्राइक रेट से कुल 8273 रन बनाए।

2015 में लिया संन्यास

2015 में लिया संन्यास

2013 में खराब फॉर्म के चलते वीरेंद्र सहवाग को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद 20 अक्टूबर 2015 को उन्होंने आईपीएल समेत क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। सहवाग भारत के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में से एक रहे। भारत ने जब 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था, तब उन्होंने भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+