Virender Sehwag Net Worth: वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह में किसके पास है ज्यादा पैसा! ऐसे होती है कमाई
Virender Sehwag Net Worth: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने अपने 14 वर्षों के अंतरराष्ट्रीय करियर में कई यादगार पारी खेलने का काम किया है। वीरेंद्र सहवाग आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होगा।
दो वर्ल्ड कप विजेता टीम के रहे हैं हिस्सा
वीरेंद्र सहवाग साल 2007 के टी 20 वर्ल्ड और 2011 के वर्ल्ड विजेता टीम के अहम सदस्य रहे हैं। वे अपने सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध हैं। 20 अक्टूबर 1978 को जन्मे वीरेंद्र सहवाग आज 46 वर्ष के हो गए हैं। मैदान पर उनके खेलने के तरीकों को लेकर हमेशा ही चर्चाएं होती रहती है। सहवाग ने पूरे करियर के दौरान अपने ही स्टाइल में बल्लेबाजी की। वह क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में लगभग एक जैसा ही खेलते थे।

लगभग 374 करोड़ रुपये के मालिक हैं सहवाग
वीरेंद्र सहवाग भारतीय क्रिकेटरों की सबसे अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति 45 मिलियन डॉलर लगभग 374 करोड़ रुपये है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने कुछ सालों तक बतौर कमंटेटर क्रिकेट के साथ जुड़े रहे। सेहवाग कई ब्रांडों को प्रमोट भी करते हैं, जैसे कि एडिडास, सफलता एडटेक प्लेटफॉर्म, बूस्ट, पॉलिसीएक्स.कॉम, फिला, सैमसंग मोबाइल, रीबॉक जैसे ब्रांड के साथ सहवाग कई सालों तक जुड़े थे।
युवराज सिंह के पास है इतना पैसा
भारत के महानतम बाएं हाथ के बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह भी सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी संपत्ति 35 मिलियन डॉलर लगभग 291 करोड़ रुपये है। युवराज सिंह वीरेंद्र सहवाग से पैसों के मामले में थोड़े से पीछे हैं। युवराज सिंह आईपीएल में खेलने के दौरान सबसे अधिक सैलरी पाने वाले क्रिकेटरों में से एक थे। उनका पहला आईपीएल टीम पंजाब किंग्स था, जहां उन्होंने 4.25 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी।
आईपीएल से हुई जबरदस्त कमाई
साल 2011 में उन्होंने अब समाप्त हो चुकी पुणे वॉरियर्स इंडिया से जुड़कर हर सीजन 8.2 करोड़ रुपये कमाए। साल 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें रिकॉर्ड 14 करोड़ रुपये में साइन किया, जबकि 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। साल 2016 में युवराज ने सनराइजर्स हैदराबाद से 7 करोड़ रुपये की सैलरी ली। इसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स (2 करोड़ रुपये) और मुंबई इंडियंस (1 करोड़ रुपये) के लिए खेला और साल 2019 में उन्होंने खेल से संन्यास ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications